गाेरखपुर में राप्ती में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत, घर में पसरा मातम
गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। सूचना के बाद चले सर्च ऑपरेशन में तीनों के शव बरामद किए गए, जिससे हांसूपुर मोहल्ले ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राप्ती में नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में जाने की वजह से डूब् गए। सूचना के बाद शुरू हुए सर्च आपरेशन में देर शाम तीनों के शव बरामद कर लिए गए। हादसे के बाद राजघाट के हांसूपुर मोहल्ले में मातम पसरा है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
हांसूपुर निवासी सुधीर का 15 वर्षीय बेटा अंशु उर्फ निक्कू अपने साथी शक्ति और इरफान के साथ मंगलवार की दोपहर राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले तीनों नदी में लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घाट पर जुट गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने एनडीआरएफ टीम के साथ पूरे अभियान की निगरानी की।
शाम पांच बजे तक चले सर्च अभियान के बाद पहले निक्कू और सत्ती के शव नदी से बाहर निकाले गए। इसके बाद तीसरे किशोर इरफान का शव मिला। तीनों दोस्तों के शव बाहर निकलते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्वजन बदहवास होकर रोने लगे।
खबरें और भी
सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि तीनों किशोर एक साथ नहाने निकले थे। गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने की बात सामने आयी है।