Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में नए साल के जश्न में नशे ने बिगाड़ा खेल, 41 पहुंचे अस्पताल

    Updated: Fri, 02 Jan 2026 11:34 AM (IST)

    नए साल के जश्न के दौरान गोरखपुर में नशे में वाहन चलाने से कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। कुल 41 लोग घायल होकर जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. नए साल के जश्न में नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनाएं।

    2. गोरखपुर में कुल 41 घायल अस्पताल में भर्ती।

    3. अधिकांश घायलों को सिर में गंभीर चोटें आईं।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नव वर्ष के जश्न के दौरान नशे में वाहन चलाना कई लोगों पर भारी पड़ गया। शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक चलाने के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी का सिर फट गया तो किसी के हाथ-पैर टूट गए। कुछ लोग मारपीट में घायल हुए। 41 घायलों को जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

    जिला अस्पताल में बुधवार रात आठ बजे से गुरुवार रात आठ बजे तक कुल 16 घायल पहुंचे। इनमें से सात को सिर में चोट है। दो के सीने में गंभीर चोट लगी है। सात लाेग मारपीट में घायल हुए हैं, इनमें से दो को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया, शेष को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

    चिकित्सा अधीक्षक डा. बीके सुमन के अनुसार, अधिकतर मामलों में घायल युवक नशे की हालत में बाइक चला रहे थे। बीआरडी मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में इस अवधि के दौरान 25 घायल लाए गए। इनमें से 22 लोगों के सिर में गंभीर चोटें हैं या शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म पाए गए।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में गुलरिहा थाना से चिलुआताल तक बनेगा नाला, जलभराव से मिलेगी राहत

    उन्हें सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है। तीन घायलों के पैर टूटे हुए हैं, उन्हें आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीएन शुक्ला ने बताया कि नव वर्ष पर शराब पीने की वजह से लोग दुर्घटना के शिकार हुए और गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से कई हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे, जिसके कारण सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।

    खबरें और भी