Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद आग में दो जिंदा जले

    Updated: Thu, 28 May 2026 12:18 PM (IST)

    गोरखपुर में कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर एक डंपर और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में डंपर चालक और खलासी केबिन में फंस ...और पढ़ें

    आग को काबू करने में जुटे कर्मी। जागरण

    आग को काबू करने में जुटे कर्मी। जागरण

    HighLights

    1. डंपर और ट्रक की भीषण टक्कर, दोनों में आग लगी।

    2. डंपर चालक-खलासी केबिन में फंसकर जिंदा जल गए।

    3. कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर 5 किमी लंबा जाम लगा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रांग साइड से आए डंपर ने गुरुवार सुबह कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर मक्का लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और दोनों वाहनों में आग लग गई।

    हादसे में बस्ती निवासी डंपर चालक और फतेहपुर का रहने वाला खलासी केबिन में फंसकर जिंदा जल गए, जबकि ट्रक चालक और खलासी वाहन से कूदकर जान बचाने में सफल रहे।

    हादसे के बाद फोरलेन पर अफरा-तफरी मच गई और करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद रामगढ़ताल थाना पुलिस ने लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर आवागमन शुरू कराया।

    WhatsApp Image 2026-05-28 at 11.29.57 AM

    पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब पांच बजे अजवनिया गांव के पास हुआ। कुशीनगर की ओर से मक्का लादकर एक ट्रक लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान डस्ट लदा एक डंपर रांग साइड से सामने आ गया। तेज रफ्तार में दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    WhatsApp Image 2026-05-28 at 11.29.57 AM (1)

    हादसे के दौरान डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जिससे चालक और खलासी केबिन में फंस गए। आग फैलने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। मृत डंपर चालक की पहचान बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना के धमोरा निवासी सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। जबकि खलासी शिवा फतेहपुर जिले का रहने वाला था।

    WhatsApp Image 2026-05-28 at 11.29.58 AM