Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Fog In UP: गोरखपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम ने बिगाड़ा उड़ानों का शेड्यूल, यात्री हुए परेशान

    Updated: Sat, 03 Jan 2026 07:18 AM (IST)

    Gorakhpur Airport Flight Delays: गोरखपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम और कोहरे के कारण शुक्रवार को हवाई यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली और कोलकाता से आने वाली उ ...और पढ़ें

    देरी से आए दिल्ली-कोलकाता के विमान,प्रस्थान भी हुआ प्रभावित। जागरण

     देरी से आए दिल्ली-कोलकाता के विमान,प्रस्थान भी हुआ प्रभावित। जागरण

    HighLights

    1. खराब मौसम के कारण गोरखपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुईं।

    2. दिल्ली और कोलकाता से आने वाले विमान देरी से पहुंचे।

    3. कई प्रस्थान करने वाली उड़ानें भी विलंब से रवाना हुईं।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Gorakhpur Ka Mausam: खराब मौसम का असर शुक्रवार को हवाई यातायात पर दिखा। दिल्ली और कोलकाता के विमान देरी से गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

    दिल्ली से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 10:50 बजे के बजाय करीब ढाई घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसी तरह कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी तय समय दोपहर 3:30 बजे के स्थान पर एक घंटे से अधिक विलंब से शाम 4:34 बजे लैंड हुई।

    आने वाली उड़ानों में हुई देरी का सीधा असर प्रस्थान करने वाली फ्लाइटों पर पड़ा, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट जो सुबह 11:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, वह करीब ढाई घंटे लेट होकर दोपहर 2:17 बजे रवाना हो सकी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर स्टेशन पर अचानक गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला, यात्रियों में मची अफरातफरी

    हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट भी निर्धारित समय दोपहर 2:05 बजे के बजाय शाम 3:52 बजे उड़ान भर पाई। इसी तरह कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने तय समय 3:50 बजे की जगह शाम 5:26 बजे रवाना हुई। मुंबई के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट भी प्रभावित रही और यह शाम 6:50 बजे के बजाय 7:49 बजे उड़ान भर सकी।