Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा, गोरखपुर के ऑटो चालक से 13.40 लाख की ठगी

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:39 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर में एक ऑटो चालक ने व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक कर 13.40 लाख रुपये गंवा दिए, जिसे साइबर अपराधियों ने धन दोगुना करने का झांसा देकर ठगा। पीड़ित ने एन ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. ऑटो चालक ने व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक कर गंवाए 13.40 लाख।

    2. साइबर अपराधियों ने धन दोगुना करने का झांसा देकर की ठगी।

    3. एनसीआरपी पर शिकायत, साइबर सेल ने दो खातों में रकम पाई।

    संवाद सूत्र, पिपराइच, (गोरखपुर)। वाट्सएप पर आए एक लिंक पर क्लिक करना आटो चालक को महंगा पड़ गया। साइबर अपराधियों ने धन निवेश कर रकम दोगुणा करने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 13.40 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जंगल छत्रधारी टोला, शाहगंज निवासी शैलेन्द्र मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमीन बेचने पर उन्हें 11.40 लाख रुपये मिले थे, जिसे उन्होंने खाते में जमा किया था। जबकि दो लाख रुपये पहले से खाते में थे। कुछ दिन पहले उनके वाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया था।

    अनजाने में उन्होंने उसमें भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद 20 से 28 जुलाई के बीच उनके बैंक खाते से 14 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 13.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल फोन पर बैंक खाते से रकम कटने का संदेश मिलने के बाद उन्हें साइबर ठगी का पता चला। तत्काल उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर क्राइम सेल गोरखपुर से संपर्क किया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर बालिका हत्याकांड: थाने में लंगड़ाया, अस्पताल में सही से चलकर आया; वायरल वीडियो पर उठे सवाल 

    साइबर सेल की जांच में सामने आया कि ठगी की पूरी रकम डीसीबी बैंक के दो अलग-अलग खातों में स्थानांतरित की गई। पीड़ित ने तहरीर के साथ पुलिस को सभी ट्रांजेक्शन का विवरण और संबंधित यूटीआर नंबर भी उपलब्ध करा दिए हैं। थानाध्यक्ष विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी