Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:16 AM (IST)

    गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में करमा चौराहे के पास शुक्रवार शाम एक पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे हैप्पी भारती की म ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

    2. हादसे में बाइक सवार की बहन गंभीर रूप से घायल हुई।

    3. झंगहा थाना क्षेत्र के करमा चौराहे पर हुआ हादसा।

    संवाद सूत्र, नई बाजार। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठी बहन को गंभीर चोटें आई है। यह हादसा झंगहा थाना के करमा चौराहे के पास शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

    भैसही नरेश निवासी हैप्पी भारती अपनी बहन खुशी को बाइक से दवा कराने करमा चौराहे की ओर ले जा रहे थे। इसी बीच चौरी चौरा की ओर रहे पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें हैप्पी और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के बाद पिकअप चालक घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंच गए और शव को लेकर धरना देने लगे।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चल रहे राज्य स्तरीय सब जूनियर स्टेट वालीबाल टूर्नामेंट में चयनित रत्नेश ने बढ़ाया जिले का मान

    सूचना पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    खबरें और भी