गोरखपुर : सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में जुटी भाजपा, नई महानगर कार्यकारिणी को मिला टास्क
भाजपा की नई गोरखपुर महानगर कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया गया है, जिसमें ब्राह्मण, यादव सहित कई समुदायों को प्रतिनिधित्व मिला है। इसका उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करना है।
-1787221546906_m.webp)
सीएम योगी आदित्यनाथ।
HighLights
भाजपा की नई गोरखपुर महानगर कार्यकारिणी घोषित।
ब्राह्मण, यादव सहित विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व।
आगामी चुनावों के लिए सामाजिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भाजपा की ओर से घोषित नई महानगर कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। टीम में ब्राह्मण, क्षत्रिय, यादव, कायस्थ, मारवाड़ी, सिंधी, पंजाबी, निषाद और वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार यह रणनीति संगठन विस्तार के साथ चुनावी दृष्टि से विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पकड़ मजबूत करने की है।
उनके अनुसार कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके समाज के बीच संपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को पहुंचाने का टास्क दिया जाएगा। अपने जाति समूह को पार्टी के पक्ष में मतदान का टास्क दिया जाएगा। प्रत्येक पदाधिकारी अपने सामाजिक समूह के बीच संवाद, संपर्क और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगा।
यह भी पढ़ें- ग्रामसभा जमीन विवाद : यूपी में अब DM की मंजूरी के बिना दूसरे जिले में ट्रांसफर नहीं होंगे केस, सरकारी निर्देश जारी
इसके जरिए भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक सामाजिक समीकरण मजबूत करने की तैयारी में है। नई टीम को संगठन और समाज के बीच सेतु के रूप में सक्रिय करने की रणनीति है।
