गोरखपुर में छोटी दीपावली पर बिजली का संकट, एक ट्रक की टक्कर और गुल हो गई 25 हजार घरों की बत्ती
गोरखपुर के नॉर्मल और लालडिग्गी क्षेत्र में छोटी दीपावली पर सुबह चार बजे से बिजली गुल है, जिससे 25 हजार ...और पढ़ें

HighLights
गोरखपुर में छोटी दीपावली पर 25 हजार घरों में बिजली गुल।
नौसढ़ के पास ट्रक ने 33 हजार वोल्ट पोल को टक्कर मारी।
मरम्मत कार्य में सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छोटी दीपावली पर नॉर्मल और लालडिग्गी क्षेत्र के 25 हजार से ज्यादा घरों में शनिवार सुबह चार बजे से ही बिजली नहीं है। सफाई और अन्य व्यवस्था में जुटे उपभोक्ता परेशान हैं। आरोप है कि बिजली निगम के अभियंता फोन कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे हैं।
नार्मल और लालडिग्गी उपकेन्द्रों को बरहुआ पारेषण उपकेंद्र से बिजली मिलती है। शनिवार सुबह चार बजे नौसढ़ के पास ट्रक ने 33 हजार वोल्ट की लाइन के पोल में टक्कर मार दिया। इससे पोल पर लगा क्रॉसआर्म तिरछा हो गया।
इस कारण दोनों उपकेन्द्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सुबह सुधार कार्य में देर होने के कारण बिजली नहीं आई। इसके बाद अभियंताओं ने पेट्रोलिंग शुरू कराई तो पता चला कि नौसढ़ के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन का तार काफी किनारे हो गया है।
बिना सुरक्षा उपकरण पोल पर चढ़कर करते रहे काम
एक तरफ बिजली निगम में हर हाल में सुरक्षा उपायों के पालन के निर्देश दिए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ अभियंताओं की मौजूदगी में ही मनमानी की जा रही है। नौसढ़ क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर चढ़े कर्मचारी न तो हेलमेट लगाए थे और न ही ग्लब्स पहने हुए थे। जो सीढ़ी लेकर कर्मचारी पहुंचे थे वह भी छोटी थी।
यह भी पढ़ें- जागरण प्रभाव: गोड़धोइया नाला में सेप्टिक टैंक की गंदगी उड़ेलने पर सख्त कार्रवाई, टैंकर मालिक पर 10 हजार जुर्माना
किसी तरह वह पोल पर चढ़े। यह सब अभियंताओं के सामने हुआ लेकिन किसी ने सुरक्षा उपकरणों को पहनने के लिए कर्मचारियों को नहीं कहा। नगरीय विद्युत वितरण खंड टाउनहाल के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार भारती ने कहा कि ट्रक की टक्कर से क्रासआर्म टेढ़ा हो गया है। इसे सही कराया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।