Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Cold Wave: गोरखपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर, पारा गिरा, गलन बढ़ी, नए साल तक रहेगा कोहरे का प्रकोप

    Updated: Sat, 27 Dec 2025 08:21 AM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण गोरखपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 14.8 डिग्री सेल्सि ...और पढ़ें

    कोहरे की चादर से ढकी सड़क पर जाते वाहन। जागरण

    कोहरे की चादर से ढकी सड़क पर जाते वाहन। जागरण

    HighLights

    1. पश्चिमी विक्षोभ से गोरखपुर में तापमान पांच डिग्री गिरा।

    2. शहर में 'कोल्ड-डे' घोषित, नए साल तक रहेगी ठंड।

    3. घना कोहरा और बर्फीली हवाएं जारी रहने का अनुमान।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Aaj Ka Mausham:  पश्चिमोत्तर भारत के ऊपरी हिस्से में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शहर का पारा अचानक गिरा दिया है और कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। शुक्रवार को दाेपहर बाद बर्फीली हवा चली और कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।

    इसके चलते अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले पांच डिग्री सेल्सियस गिर गया। 20 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 14.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान का यह आंकड़ा औसत से 7.4 डिग्री कम रहा। इसके चलते शुक्रवार का दिन मौसम विभाग के मानक पर कोल्ड-डे करार हुआ।

    आर्द्रता के 95 प्रतिशत तक पहुंचने से रिकार्ड तापमान से अधिक की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक मौसम की यही रुख अभी कायम रहेगा। घना कोहरा पड़ने और ठंड बढ़ने का सिलसिला नए वर्ष तक जारी रहेगा।

    मौसम विज्ञानी ने बताया कि पश्चिमोत्तर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में ऊपरी वायुमंडल में चल रही पछुआ हवा बर्फीली हो गई है। हवा के साथ पहाड़ों की ठंड गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच रही है। इसके वजह से ही गलन बढ़ी है। ठंड को निचले वायुमंडल में चल रही नम पुरुवा का साथ भी मिल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- New Railway Timetable 2026: 1 जनवरी से लागू होगी नई समय सारिणी, कई मंडलों की ट्रेनों के समय में बदलाव

    आर्द्रता के बढ़ जाने से ठंड का अहसास रिकार्ड तापमान से अधिक हो रहा है। मौसम विज्ञानी के अनुसार दो से तीन दिन में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो रही हैं।

    इसका प्रभाव 29 दिसंबर से दिखेगा। यानी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच नए वर्ष का अभिनंदन होगा। मौसम विज्ञानी अगले तीन चार तक अधिकतम तापमान के 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के सात डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान जता रहे हैं।