Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर सामूहिक दुष्कर्म: 13 आरोपियों की संपत्ति जब्त करेगी पुलिस, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 01:13 PM (IST)

    गोरखपुर में हुक्काबार की आड़ में चल रहे देह व्यापार और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत 13 आरोपियों की ...और पढ़ें

    छह करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्क,अब पूरे गैंग पर कसेगा शिकंजा

    छह करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्क,अब पूरे गैंग पर कसेगा शिकंजा

    HighLights

    1. गोरखपुर में देह व्यापार और सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज।

    2. गैंगस्टर एक्ट के तहत 13 आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त।

    3. नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेला गया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हुक्काबार और होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जेल में बंद गैंग्सटर एक्ट के 13 अन्य आरोपितों संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

    जनवरी 2025 में गीता वाटिका के पास स्थित फ्लाई इन-2 होटल पर पुलिस ने छापा मारा था। जांच के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों ने सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। इसके बाद होटल संचालक समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

    पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला केवल एक होटल तक सीमित नहीं था, बल्कि एक संगठित गिरोह काम कर रहा था। गिरोह का सरगना अनिरुद्ध ओझा बताया गया है। आरोपित इंटरनेट मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाते थे और बाद में ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेल देते थे।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर GDA का बजट 408 करोड़ बढ़ा, तीन नई टाउनशिप परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

    इस गिरोह में प्रियांशु जायसवाल, राजन उर्फ वशीम अहमद, विमल विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नंदनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता और गौरव कुमार कशौधन समेत कई आरोपित शामिल हैं। पुलिस को संदेह है कि गिरोह से जुड़े तीन अन्य आरोपियों ने होटल और अन्य व्यवसायों के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित की है।

    खबरें और भी

    इनकी भी जांच की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपितों की अपराध से अर्जित संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। दो टीमें इस कार्य में लगी हैं। पहले ही एक आरोपित की छह करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। जल्द ही अन्य आरोपियों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।