Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल तक फैला है नेटवर्क, परवेज टांडा से भी जुड़ा था त्रिभुवन

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 09:57 AM (IST)

    कैंट पुलिस द्वारा पकड़ा गया त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू गोरखपुर से नेपाल तक अपना मजबूत नेटवर्क चलाता था। वह मुख्य सड़कों से बचकर अंदरूनी रास्तों का उपयोग ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. त्रिभुवन सिंह ने गोरखपुर से नेपाल तक मजबूत नेटवर्क बनाया।

    2. जाली नोटों का कारोबार करता था, हर बार नए साथी चुनता।

    3. प्रधानाध्यापिका निवेदिता की हत्या में हाल ही में छूटा था।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कैंट पुलिस के हत्थे चढ़ा त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू ने शहर से लेकर नेपाल तक अपना मजबूत नेटवर्क खड़ा कर लिया है। त्रिभुवन सिंह शहर की हर गली से बखूबी परिचित है। यही वजह है कि वह कभी भी मुख्य सड़कों या भीड़भाड़ वाले चौराहों से नहीं गुजरता। पुलिस की नजर से बचने के लिए वह हमेशा अंदरूनी रास्तों का इस्तेमाल करता है।

    त्रिभुवन ने नेपाल में भी अपना मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया था। कपिलवस्तु के तौलिहवा निवासी अकबरूद्दीन उसका करीबी सहयोगी रहा है। सिद्धार्थनगर के मोहाना बाजार में भी उसका ठिकाना बताया जाता है। किसी भी बड़ी वारदात के बाद वह आसानी से नेपाल भाग जाता था, जिससे पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी चुनौती बन जाती थी।

    शुरुआत में त्रिभुवन कुख्यात अपराधी परवेज टांडा के साथ जुड़ा रहा और लंबे समय तक उसके साथ काम किया। लेकिन लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद उसने खुद ही जाली नोट के कारोबार में कदम रख दिया और स्वतंत्र रूप से अपराध करने लगा।

    त्रिभुवन की कार्यशैली अन्य अपराधियों से अलग रही है। उसने कभी अपना स्थायी गिरोह नहीं बनाया। हर वारदात से पहले वह नए साथी तलाशता और काम पूरा होने के बाद उनसे दूरी बना लेता।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर जेल से छूटते ही फिर सक्रिय हुआ बदमाश,चोरी की बाइक संग गिरफ्तार

    20 सितंबर 2020 को शाहपुर क्षेत्र में चेन लूटने की कोशिश में त्रिभुवन ने प्रधानाध्यापिका निवेदिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनकी बेटी डेल्सिया गंभीर रूप से घायल हुई थी। इस घटना में नाम आने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा था। इस मामले में वह पिछले माह जमानत पर छूटा था।

    खबरें और भी