Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में घरेलू विवाद के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर, तीन गिरफ्तार

    Updated: Sun, 17 May 2026 11:28 AM (IST)

    गोरखपुर के हुमायूंपुर में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहाँ दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप।

    2. दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट और पथराव।

    3. पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    - मंदिर से लौट रहे युवक को रोककर पीटने पर बढ़ा विवाद
    - दोनों पक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा,तीन आरोपित गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर: घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पड़ोसियों के समझाने पर परिवार के लोग समझौता करने काे तैयार हो गए लेकिन मंदिर से लौट रहे युवक को रास्ते में रोकने के बाद दोनों पक्षों में फिर से जमकर मारपीट होने के साथ ही ईंट-पत्थर चले। गोरखनाथ थाना पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
    पुलिस के अनुसार 10 मई की रात 10:48 बजे हुमायूंपुर निवासी मनोरमा देवी और दूसरे पक्ष की सुप्रा अग्रहरी के परिवार में विवाद हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद खत्म कराया। दोनों पक्ष आपसी सुलह-समझौते के लिए तैयार हो गए। आरोप है कि 13 मई को सुप्रा अग्रहरी का पुत्र अमन मंदि से लौट रहा था। जगेसर पासी चौराहा के पास मनोरमा देवी के परिवार के सदस्यों ने रोककर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग भिड़ गए जिसमें दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों तरफ के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।