गोरखपुर में बोनस को लेकर चालकों ने किया हड़ताल, इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप
धनतेरस के दिन गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस चालकों ने दिवाली बोनस न मिलने पर हड़ताल कर दी, जिससे शहर में ...और पढ़ें
-1793957293985_m.webp)
चालकों को समझाते इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के नोडल अधिकारी लव कुमार सिंह। जागरण
HighLights
धनतेरस पर गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस चालकों की हड़ताल।
दिवाली बोनस न मिलने पर चालकों ने किया प्रदर्शन।
नोडल अधिकारी के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त, सेवा बहाल।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। धनतेरस के दिन ही लोगों को महानगर में आवागमन को लेकर परेशान होना पड़ा। बोनस को लेकर करीब 60 इलेक्ट्रिक बस चालकों ने शुक्रवार को हड़ताल कर महेसरा डिपो में धरने पर बैठ गए।
इसके चलते इलेक्ट्रिक बसों का संचालन ठप हो गया। चालकों का कहना था कि उनका वेतन तो मिल गया है लेकिन कंपनी ने दीपावली का बोनस नहीं दिया है। बोनस मांगने पर कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही है।
मेडिकल कालेज, काली मंदिर, बस स्टेशन, विश्वविद्यालय चौराहा, पैडलेगंज और नोसढ़ आदि चौराहों पर लोग बसों का इंतजार कर रहे थे, बस चालक महेसरा डिपो में धरने पर बैठे थे। लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। सूचना मिलते ही महानगर इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के नोडल अधिकारी लव कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर चालकों की समस्याओं को सुना।
यह भी पढ़ें- धनतेरस-दीपावली पर नगर निगम का तोहफा, तीन दिन गोरखपुर में फ्री रहेगी पार्किंग
नोडल अधिकारी ने मौके पर ही चालकों के अलावा कंपनी संचालक से भी बातचीत की। नोडल अधिकारी के समझाने और आश्वासन के बाद चालकाें का हड़ताल समाप्त हो गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि बोनस को लेकर चालक धरने पर बैठे थे। उनकी समस्याओं का समाधान करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए हरसेवकपुर और कोनी में बनेंगे नए डिपो, रोडवेज को सौंपी गई जमीन
महानगर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सामान्य हो गया है। यहां जान लें कि महानगर के विभिन्न रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें चलती हैं। यह बसें चौरी चौरा, सहजनवा, कौड़ीराम और पिपराइच तक चलती हैं।