क्या एथेनॉल मिक्स पेट्रोल से घट रहा है गाड़ी का माइलेज? डीलर्स ने दिया यह जवाब
गोरखपुर में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) को लेकर माइलेज घटने की अफवाहों के बीच तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि इससे इंजन बेहतर रहता है। डीलरों के अन ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
प्रीमियम पेट्रोल में 20% एथेनॉल (ई20) मिलाया जा रहा है।
तेल कंपनियां कहती हैं, ई20 से माइलेज नहीं घटता।
गोरखपुर में मई में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री बढ़ी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पंप पर मिल रहे दोनों तरह के पेट्रोल में एथेनाल मिला है। इंडियन आयल के पंप पर एक्स्ट्रा प्रीमियम 95, भारत पेट्रोलियम के पंप पर स्पीड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर मिलने वाले प्रीमियम पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनाल मिला है। यानी एक लीटर पेट्रोल में दो सौ मिलीलीटर एथेनाल और बाकी आठ सौ मिलीलीटर पेट्रोल है।
20 प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल यानी ई 20 की बिक्री एक साल से हो रही है। तेल कंपनियां पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि एक्स्ट्रा प्रीमियम, प्रीमियम और स्पीड तेल से माइलेज नहीं बढ़ता, बस इंजन अच्छा रहता है और सर्विसिंग का समय सामान्य पेट्रोल से तकरीबन एक हजार किलोमीटर ज्यादा होता है।
पेट्रोल में एथेनाल के मिश्रण को लेकर चल रहे अफवाहों के बीच दैनिक जागरण ने कुछ पंपों पर पड़ताल की। साथ ही वाहन एजेंसियों के संचालकों से भी बात की। मोहद्दीपुर रोड पर भारत पेट्रोलियम के मैनेजर ने बताया कि हाल के दिनों में स्पीड पेट्रोल लेने वालों की संख्या बढ़ी है। लेकिन सामान्य पेट्रोल की बिक्री में कोई कमी नहीं है।
देवरिया बाईपास स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल भराने वालों की संख्या बढ़ी है। यही हाल हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सिंघड़िया स्थित पंप का भी है। भारत पेट्रोलियम पर बाइक में तेल भराने आए कूड़ाघाट के दूधिए सीताराम यादव ने कहा कि, अफवाह इतनी ज्यादा है कि समझ में नहीं आ रहा है कि कौन सा पेट्रोल भराएं। मैं स्पीड तेल भरा रहा हूं। हालांकि इसे लेकर भी सशंकित ही हूं।
मई में बढ़ी थी एक्स्ट्रा प्रीमियम तेल की बिक्री
तेल कंपनियों का कहना है कि गोरखपुर क्षेत्र के अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया जिलों में हर महीने तकरीबन 10 लाख लीटर एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री होती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- E-20 पेट्रोल से वाहनों को नुकसान: फ्यूल टैंक में जंग, इंजन के पुर्जे खराब होने की चिंता
इस वर्ष मई में तेल संकट के बीच तेल की खपत 18 लाख लीटर पहुंच गई थी। इसकी वजह डीलरों को ज्यादा कमीशन मिलने के कारण संकट के बीच इस तेल की ज्यादा बिक्री करना था। जून में फिर बिक्री तकरीबन 10 लाख लीटर रह गई।
2023 से बिक रहा है एथेनाल मिश्रित पेट्रोल
तेल कंपनियां वर्ष 2023 से एथेनाल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री कर रही हैं। पहले पेट्रोल में पांच प्रतिशत एथेनाल मिलाया जाता था। बाद में 10 और फिर 12 प्रतिशत एथेनाल मिलाया जाने लगा। अब 20 प्रतिशत एथेनाल मिलाया जा रहा है।
वर्ष 2023 के बाद बने वाहनों को इसके अनुरूप बनाया जा रहा है। गन्ना या मक्का से एथेनाल तैयार किया जाता है। दावा है कि इसके इस्तेमाल से प्रदूषण कम होता है।
मेरे पास टाटा और रेनाल्ट कंपनियों की एजेंसी है। अब तक किसी भी पेट्रोल वाहन में न तो माइलेज को लेकर शिकायत आई है और न ही इंजन को लेकर।
-राजू जायसवाल, व्यवसायी
एक महीने पहले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि माइलेज कम हो गया है। हमने जांच कराई तो कोई दिक्कत नहीं मिली। किसी वाहन में कोई समस्या नहीं है।
-अभिषेक अग्रवाल, एमडी, आर्बिट