Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, श्मशान घाट के पास मिला शव

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:52 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर में जिला अस्पताल से लौट रही 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध में एक निलंबित और फिर बहाल किए गए सिपाही अभिषेक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. 10 वर्षीय बच्ची का जिला अस्पताल से अपहरण और हत्या।

    2. आरोपी सिपाही अभिषेक यादव हिरासत में, आपराधिक इतिहास।

    3. शव चिउटहा पुल के पास मिला, पुलिस जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सिपाही अभिषेक यादव ने 10 वर्षीय बालिका का जिला अस्पताल के बाहर अपहरण किया और दुष्कर्म के बाद हत्या कर पुलिस लाइन पहुंच गया। मासूम बच्ची मंगलवार की रात अस्पताल में भर्ती बड़ी बहन को भोजन देकर घर लौट रही थी। पुलिस ने 34 घंटे बाद गुरुवार सुबह 7:30 बजे उसका शव चिउटहा पुल के निकट रोहिन नदी से बरामद किया।

    सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गाजीपुर के रहने वाले आरोपित सिपाही को पुलिस लाइन से गिरफ्तार किया गया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो आक्रोशित डाक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और तीमारदारों ने पिटाई कर दी। रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट के आवास पर ले जाने की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

    एसपी सिटी निमिष पाटील ने स्थिति संभाली। देर शाम आरोपित को जेल भेज दिया गया। एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग और हंगामे के बीच देर शाम राजघाट के राप्ती तट पर बच्ची का अंतिम संस्कार हुआ। आरोपित सिपाही पिछले साल युवती से हैवानियत कर चुका है। देर शाम उसे बर्खास्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी घटना का संज्ञान लिया है।

    WhatsApp Image 2026-07-30 at 10.50.27 AM

    आजमगढ़ के ई-रिक्शा चालक की 10 वर्षीय बेटी का 28 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे अपहरण हो गया था। बुधवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। डायल-112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव सीसी फुटेज में बच्ची को बाइक पर बैठाकर जाते दिखा। वह चिउटहा तक गया था। वापसी की फुटेज में अकेला था।

    खबरें और भी

    पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच आगे बढ़ाई तो हैवानियत का सच सामने आया पुलिस के अनुसार, आरोपित ने जिला अस्पताल से करीब 29 किमी दूर श्मशान घाट पर ले जाकर रात करीब साढ़े 11 बजे वहां भवन में बच्ची संग दुष्कर्म किया। गला दबाकर हत्या की और शव को रोहिन नदी के पास फेंक दिया। मासूम की चप्पल मौके पर मिली। आरोपित पुलिस लाइन पहुंच कर सो गया था।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट

    • पांच जगह शरीर पर चोट के निशान
    • अत्यधिक रक्तस्राव से गई बच्ची की जान
    • दुष्कर्म की पुष्टि के लिए सैंपल लिया गया
    • पेट फटा हुआ है, जांघों पर गंभीर चोटें
    • गर्दन व सिर पर भी हैं गंभीर चोटें

    WhatsApp Image 2026-07-30 at 10.50.27 AM (1)

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर जिला अस्पताल से वर्दीधारी ने बच्ची का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, कई बार लगे दाग; हर घटना ने घटाई साख

    फरवरी 2025 में बंगाली युवती को अगवा कर की थी हैवानियत
    गाजीपुर का अभिषेक यादव वर्ष 2016 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। 2018 बैच के सिपाही की तैनाती डायल-112 में थी। फरवरी, 2025 में भी उसे बंगाली युवती को अगवा कर हैवानियत करने के आरोप में निलंबित कर जेल भेजा गया था। पीड़िता के भयग्रस्त होकर गवाही न देने के कारणवह बच निकला। सितंबर, 2025 में जमानत मिलने के बाद बहाल हो गया। उस पर फर्जी आधार का मामला भी था।

    देर शाम अभिषेक बर्खास्त लगेगा रासुका
    एसएसपी डा. कौस्तुभ ने बताया कि पिता की तहरीर पर कोतवाली में दर्ज अपहरण के मुकदमे में हत्या, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। आरोपित को बर्खास्त कर दिया गया है। एक सप्ताह में चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे का विचारण कराकर कठोर सजा दिलाई जाएगी। देर शाम तक आरोपित का रिमांड पुलिस को नहीं मिला था। वहीं, आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी है।