Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर शहर के पहले ISBT अड्डे की तैयारी तेज, खर्च होंगे 100 करोड़

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 03:29 PM (IST)

    गोरखपुर में पहले अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है, मिट्टी परीक्षण शुरू। 100 करोड़ की लागत से 14416 वर्ग मीटर में बनन ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में पहले अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) का निर्माण शुरू।

    2. 100 करोड़ की लागत से 14416 वर्ग मीटर में बनेगा।

    3. आलमबाग की तर्ज पर उच्चस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे बस स्टेशन के स्थान पर प्रस्तावित शहर के पहले इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आइएसबीटी) के निर्माण की कवायद तेज हाे गई है। नामित एजेंसी ने सर्वेक्षण के बाद मिट्टी परीक्षण का काम शुरू कर दी है। 100 करोड़ की लागत से 14416 वर्ग मीटर में बनने वाले इस बस अड्डे से देश के प्रमुख प्रांतों के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी।

    इस बस अड्डे को रेलवे स्टेशन से फुट ओवरब्रिज से जोड़ने की भी योजना है। यहां शापिंग कांम्लेक्स, होटल और अन्य आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस बस अड्डे के दो वर्ष के भीतर तैयार होने की उम्मीद है।

    रेलवे बस स्टेशन आलमबाग लखनऊ की तर्ज पर 50 वर्ष की आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक टर्मिनल के रूप में विकसित होगा, जहां लोगों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ बस स्टेशन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

    गोरखपुर बस स्टेशन से विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन लगभग 11 से 12 सौ बसें चलती हैं। सामान्य दिनों में 50 से 60 हजार यात्री आवागमन करते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने गोरखपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के 23 प्रमुख बस स्टेशनों के नवनिर्माण के लिए 90 साल के लीज पर दिया है।

    यह भी पढ़ें- UP के तीन जिलों में बनेंगे पांच बिजली उपकेंद्र, 30 हजार घरों को मिलेगा लाभ और लो वोल्टेज से मुक्ति

    वातानुकूलित प्रतीक्षालय में मिलेगी कैंटीन की सुविधा
    गोरखपुर बस टर्मिनल में अलग-अलग क्षेत्र में चलने वाली बसों के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म होंगे। स्टेशन परिसर में ही इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसी कैमरे लगेंगे। यात्रियों को हर पल बसों की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी।

    खबरें और भी

    वातानुकूलित ही नहीं साधारण बसें भी समय सारिणी से संचालित होंगी। यात्रियों के विश्राम के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बगल में कैंटीन और मनाेरंजन के लिए टीवी की व्यवस्था भी होगी। सुविधा संपन्न सुसज्जित वातानुकूलित विश्रामालय के अलावा मल्टीफंक्शनल कांप्लेक्स, होटल और रेस्टोरेंट भी बनेगा।


    बस टर्मिनल के नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामित एजेंसी परीक्षण के लिए मृदा ले गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आवागमन सुगम होगा।

    -

    - लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक- परिवहन निगम