विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Fog In UP: गोरखपुर में खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी, यात्रियों को हुई परेशानी

Published: Thu, 01 Jan 2026 07:20 AM (IST)

खराब मौसम के कारण गोरखपुर में विमानों का संचालन प्रभावित रहा। बुधवार को दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खराब मौसम के कारण बुधवार को विमानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट करीब तीन घंटे की देरी से लैंड हुई, जिससे गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान में भी साढ़े तीन घंटे की देरी हो गई। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले 15 दिनों से एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द होने और लेट होने का सिलसिला जारी है। हालांकि, बुधवार को ज्यादातर उड़ानें समय से थीं, लेकिन स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई की उड़ानों में देरी हुई।

दिल्ली से सुबह आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में तीन घंटे की देरी हुई, जिससे गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी प्रभावित हुई। इसके अलावा, मुंबई से आने वाली फ्लाइट भी आधे घंटे की देरी से उतरी, जिससे गोरखपुर से मुंबई की उड़ान में एक घंटे की देरी हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।