Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब गोरखपुर नगर निगम संवारेगा GDA की 16 कालोनियां, विकास कार्यों में आएगी तेजी

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 11:37 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने अपनी 16 आवासीय योजनाओं को औपचारिक रूप से गोरखपुर नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया है। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की उ ...और पढ़ें

    गोरखपुर नगर निगम। जागरण

    गोरखपुर नगर निगम। जागरण

    HighLights

    1. GDA ने 16 आवासीय योजनाएं नगर निगम को सौंपी।

    2. रखरखाव और विकास की जिम्मेदारी अब निगम की।

    3. GDA ने विकास कार्यों के लिए 57 करोड़ दिए।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) शहर की विभिन्न 16 आवासीय योजनाओं का हस्तांतरण मंगलवार को औपचारिक रूप से गोरखपुर नगर निगम को कर दिया गया। महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने दस्तावेजों का आदन-प्रदान किया। साथ ही दोनों विभागों की सहमति के बाद योजनाओं को उनके ले-आउट, विकसित अवस्थापना सुविधाओं तथा रख-रखाव एवं संचालन की जिम्मेदारी सहित नगर निगम को सौंप दिया गया।

    प्राधिकरण की ओर से नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से योजनाओं में अवस्थापना सुविधाओं के अपग्रेडेशन की आवश्यकता से अवगत कराया गया था। इसमें चंपा देवी पार्क के सामने नाला निर्माण व संपवेल कार्य, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था (ओवरहेड टैंक सहित), नलकूप, वाटर लिफ्टिंग पम्प, पथ प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग के लिए वाहन व्यवस्था, एमआरएफ, आरआरआर एवं जीटीएस से संबंधित कार्य प्रमुख रूप से शामिल थे। इन कार्यों के लिए कुल 5708.68 लाख रुपये प्राधिकरण द्वारा नगर निगम को जनवरी में ही उपलब्ध करा दी गई है।

    नगर निगम की ओर से जीडीए कालोनियों में विकास संबंधी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। वहीं, हैंडओवर संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वालों में जीडीए की ओर से अधिशासी अभियंता सिविल, अधिशासी अभियंता यांत्रिक और मुख्य अभियंता तथा नगर निगम की ओर से महाप्रबंधक जलकल, मुख्य अभियंता और अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार शामिल हैं।

    हैंडओवर होने वाली प्रमुख जीडीए कालोनियां
    वसुंधरा एन्क्लेव (प्रथम, द्वितीय, तृतीय), लोहिया एन्क्लेव (प्रथम, द्वितीय, तृतीय), वैशाली आवासीय योजना, यशोधरा कुंज, अमरावती निकुंज,

    बुद्ध विहार (पार्ट ए, बी, सी), आम्रपाली योजना, सिद्धार्थपुरम विस्तार, गौतम विहार और गौतम विहार विस्तार, शास्त्रीपुरम विस्तार, कारपोरेट योजना, जीडीए टावर, लेक-व्यू अपार्टमेंट, प्रधानमंत्री आवास योजना, राप्तीनगर

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में डॉग शेल्टर निर्माण को मिली हरी झंडी, आवारा कुत्तों से मिलेगी बड़ी राहत


    जीडीए से हैंडओवर हुई कालोनियों में अब बेहतर होगी सफाई

    नगर निगम सीमा क्षेत्र के विस्तार के अलावा गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) से कालोनियों के हैंडओवर के बाद नगर निगम ने अपनी सफाई व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही नगर निगम की ओर से सफाई संबंधी अपने बेड़े में छह पोकलेन बढ़ाने जा रहा है।

    खबरें और भी

    करीब एक करोड़ रुपये की लागत से चार पोकलेन की मशीन खरीद कर चुका है। जल्द ही बड़ी क्षमता की दो पोकलेन मशीन खरीदने की निगम की योजना है। इससे शहर के वार्डों और जीडीए की कालोनियों में नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

    अभी नगर निगम के बेड़े में 600 से ज्यादा गाड़ियां हैं। वहीं, नए वार्डों और जीडीए कालोनियों के नगर निगम में शामिल होने के बाद नगर निगम सफाई व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में निगम ने 15 वां वित्त आयोग की निधि से पोकलेन की खरीद की गई है।



    जीडीए द्वारा नगर निगम को हस्तांतरित कालोनियों के आस-पास की नालियों-नालों की बेहतर तरीके से सफाई के लिए इस प्रकार के वाहनों को खरीदा गया है। इसके अलावा बड़ी क्षमता की चार और पोकलेन की खरीद की कार्रवाई की जा रही है।

    -

    -अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त