Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू, सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 07:18 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर में 25 अप्रैल से होमगार्ड भर्ती परीक्षा 24 केंद्रों पर शुरू हो रही है, जिसमें प्रतिदिन 20 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। भीड़ और यातायात प्रबंधन क ...और पढ़ें

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आनलाइन मीटिंग करते डीआइजी रेंज डा. एस चनप्पा - सौ. पुलिस मीडिया सेल

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आनलाइन मीटिंग करते डीआइजी रेंज डा. एस चनप्पा - सौ. पुलिस मीडिया सेल

    HighLights

    1. गोरखपुर में 25 अप्रैल से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू।

    2. 24 केंद्रों पर प्रतिदिन 20 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।

    3. भीड़ नियंत्रण हेतु सुरक्षा व यातायात के व्यापक इंतजाम।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित इस परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

    हर दिन करीब 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिससे शहर में भीड़ और यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

    पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम तक आयोजित की जाएगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आगमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है।

    रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां उन्हें व्यवस्थित ढंग से रखा जाएगा। प्लेटफार्म पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बस स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी का मिशन 'सुगम गोरखपुर', जुलाई 2026 तक तैयार होगी महेसरा फोरलेन सड़क; बाढ़ का भी होगा परमानेंट समाधान

    भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए डॉ. एस चनप्पा ने शुक्रवार को शहर में परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

    उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद शाम को रेंज के सभी पुलिस कप्तानों और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करपरीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के निर्देश दिए।

    खबरें और भी