गोरखपुर को सौगात: हर ब्लॉक में बनेंगे दो-दो मिनी ग्रामीण स्टेडियम, मंत्री कमलेश पासवान ने दिए निर्देश
केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गोरखपुर में दिशा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हर ब्लॉक में दो मिनी ग्रामीण स्टेडियम बनाने की कार्ययोजना तैयार करने क ...और पढ़ें
-1773000406592_m.webp)
एनेक्सी में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में उपस्थित केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद कमलेश पासवान,विधायक प्रदीप शुक्ला महापौर डा, मंगलेश श्रीवास्तव,विधायक सरवन निषाद,विधायक महेन्द्र पाल सिंह व जिलाधिकारी दीपक मीण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने जिला विकास एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में खेलो इंडिया की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को हर ब्लॉक में दो-दो मिनी ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार जरूरी है, इसलिए योजना बनाकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
एनेक्सी सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि जनपद और क्षेत्र के विकास के लिए जो भी योजनाएं संचालित हैं, उन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी कार्यों की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से दी जाए, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखते हैं, इसलिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर इनका समाधान करें और विकास कार्यों को गति दें।
सिंचाई और विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव से जुड़े सभी आवश्यक कार्य वर्षा शुरू होने से पहले ही पूरे कर लिए जाएं, ताकि वर्षा के समय किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान न हो।
साथ ही उन्होंने पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण को लेकर भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनका लोकार्पण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाए, जिससे जनता को योजनाओं की जानकारी मिले और सरकार के कार्यों का लाभ स्पष्ट रूप से दिखे।
स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तारों को जल्द हटाएं
खबरें और भी
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तार हटाने का कार्य प्रगति पर है। अब तक चिह्नित 258 विद्यालयों में से 143 विद्यालयों के ऊपर से विद्युत तार हटाए जा चुके हैं, जबकि 115 विद्यालयों में यह कार्य जारी है। मंत्री ने शेष विद्यालयों में भी जल्द से जल्द तार हटाने का निर्देश दिया।
नमामि गंगे और जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंत्री ने पेयजल की गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जल परीक्षण की रिपोर्ट भी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि योजनाओं की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके। इसके अलावा चौरीचौरा के नई बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए नाली निर्माण के प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया।
साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-किसान, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित कई केंद्रीय और राज्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि समिति द्वारा उठाई गई समस्याओं का अगली बैठक से पहले समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे जनपद के विकास को और गति मिल सके।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक प्रदीप शुक्ला, सरवन निषाद, राजेश त्रिपाठी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।