सैलून संचालक आत्महत्या मामला: गोरखपुर में मकान मालिक दंपति गिरफ्तार, वीडियो बना था सबूत
गोरखपुर में सैलून संचालक नजीर अहमद खान की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मकान मालिक अनूप जायसवाल और उनकी ...और पढ़ें

मकान मालिक और उनकी पत्नी को गिरफ्तार । जागरण
HighLights
सैलून संचालक नजीर अहमद खान ने की आत्महत्या।
मरने से पहले वीडियो में लगाए प्रताड़ना के आरोप।
मकान मालिक और पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजे गए।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सैलून संचालक नजीर अहमद खान उर्फ पप्पू के आत्महत्या करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मकान मालिक और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
नजीर ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले मोबाइल फोन पर वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने मकान मालिक और उनकी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपनी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था।
नजीर अहमद आर्य कन्या स्कूल के पास सच्चिदानंद बैंड वाली गली में किराये की दुकान लेकर हेयर सैलून चलाते थे। उनके भतीजे शादाब खान के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि चाचा ने दुकान में जहरीला पदार्थ खा लिया है।
स्वजन मौके पर पहुंचे तो वह अचेत मिले। उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब आठ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नजीर के मोबाइल फोन में करीब डेढ़ मिनट का वीडियो मिला। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मकान मालिक अनूप जायसवाल और उनकी पत्नी खूशबू जायसवाल दुकान खाली करने का दबाव बना रहे थे।
यह भी पढ़ें- मदीना में फंसे गोरखपुर के 40 जायरीन, घर वापसी का इंतजार
उन्होंने दुकान में पानी आने और पाइप तोड़ने का आरोप भी लगाया था। नजीर ने वीडियो में मकान मालिक की पत्नी की ओर से पहले छेड़खानी का आरोप लगाए जाने का भी जिक्र किया था। नजीर ने वीडियो में कहा था कि उन्होंने कोतवाली थाने में साक्ष्य देकर अपना पक्ष रखा था।
इसके बावजूद आरोपितों पर काेई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि नजीर की मौत के बाद सामने आए वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों के आधार पर विवेचना की गई। इसी दौरान मकान मालिक और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।