गोरखपुर में दूसरी जगह तय हो चुकी थी शादी, जिद पर अड़ी प्रेमिका तो मंदिर में लेने पड़े सात फेरे
गोरखपुर के गुलरिहा में एक प्रेमी युगल ने पंचायत के बाद बामंत माता मंदिर में शादी कर ली। युवती की ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
संवाद सूत्र, भटहट, (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला पंचायत के बाद सुलझ गया। स्वजन की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने बामंत माता मंदिर में सात फेरे लेकर शादी कर ली। दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया। दोनों के बालिग होने पर 24 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज करने की सहमति बनी है।
एक गांव के युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। युवती के स्वजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने उसकी शादी 10 दिसंबर को दूसरी जगह तय कर दी थी। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। गुरुवार रात नौ बजे युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई।
इस पर युवक के स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को डुमरी चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाकर घंटों पंचायत हुई। युवक-युवती के बालिग होने और शादी की इच्छा पर अड़े रहने के कारण दोनों परिवारों को सहमति बनानी पड़ी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर फर्जी कॉल सेंटर: ब्रिटेन के नागरिकों से ठगी, ईडी ने कुर्क की संपत्ति
पंचायत के फैसले के बाद दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। साथ ही 24 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज करने पर सहमति बनी। डुमरी चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर शादी कर ली है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।