गोरखपुर में LPG से भरा टैंकर फोरलेन पर पलटा, टला बड़ा हादसा
गोरखपुर में गुरुवार दोपहर एलपीजी से भरा एक टैंकर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक घायल हो गया। गैस रिसाव न होने से बड़ा हादसा टल गया और ...और पढ़ें

खोराबार के आराजी बसडीला के पास गुरुवार की दोपहर में हुआ हादसा। जागरण
HighLights
गोरखपुर फोरलेन पर एलपीजी टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा।
हादसे में चालक घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गैस रिसाव न होने से बड़ा खतरा टल गया।
संवाद सूत्र, कुसम्ही बाजार (गोरखपुर)। एलपीजी से भरा टैंकर गुरुवार की दोपहर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा आराजी बसडीला स्थित रामा कृष्णा होटल के सामने हुआ। दुर्घटना में सीतागढ़ी (बिहार) के रहने वाला चालक घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। टैंकर से गैस का रिसाव न होने पर स्थानीय लोगों के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली।
गीडा क्षेत्र से एचपी का एलपीजी से भरा टैंकर बिहार के सीतामढ़ी जा रहा था। आराजी बसडीला के पास अचानक चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर टैंकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सीतागढ़ी के रीगा स्थित बुल्कीपुर निवासी चालक दीपक रावत घायल हो गया।
एलपीजी से भरा टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि टैंकर से गैस का कोई रिसाव नहीं हुआ और न ही आग लगने जैसी कोई घटना हुई तक राहत की सांस ली।
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल टीम के साथ खोराबार थानेदार सुधांशु सिंह मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर टैंकर पर पानी का छिड़काव कराया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम दोस्त ने किया गोरखपुर की किशोरी से दुष्कर्म, परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी
हादसे में घायल चालक दीपक को प्राथमिक उपचार के लिए एम्स भेजा गया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि क्रेन की मदद से टैंकर को सुरक्षित तरीके से हटा दिया गया है। घायल चालक ही हालत खतरे से बाहर है।