विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gorakhpur Monsoon Update: गोरखपुर में मानसून सक्रिय, अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद

Published: Sun, 06 Sep 2026 07:32 AM (IST)

गोरखपुर में मानसूनी रंग बरकरार है और अगले तीन-चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के ...और पढ़ें

अगले तीन-चार दिन रुक-रुक कर वर्षा की संभावना। जागरण

अगले तीन-चार दिन रुक-रुक कर वर्षा की संभावना। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में अगले 3-4 दिन रुक-रुक कर बारिश संभव।

  2. 7-8 सितंबर को अच्छी वर्षा से मिलेगी राहत।

  3. पूर्वी यूपी में निम्नवायुदाब क्षेत्र से मौसम सुहाना।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मौसम में मानसूनी रंग बरकरार है। बादलों की मौजूदगी तो है, लेकिन झमाझम वर्षा का इंतजार है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार वर्षा के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हैं। ऐसे में अगले तीन-चार दिन तक रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। सात-आठ सितंबर को अच्छी वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञानी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में निम्नवायुदाब क्षेत्र बना हुआ है। इसी के चलते बादलों ने डेरा डाला हुआ है। रह-रहकर बरस रहे हैं और तापमान को नियंत्रित कर रहे हैं। यही वायुमंडलीय परिस्थितियां अगले तीन-चार दिन तक वर्षा की वजह बनती रहेंगी।

शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से बढ़ने नहीं पाया। आर्द्रता का प्रतिशत 83 से 97 के बीच रहा। धूप न निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही। हालांकि कुछ स्थानों पर उमस भी महसूस होती रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द रिकार्ड होगा। बादलों की सक्रियता और निम्नवायुदाब क्षेत्र के प्रभाव से वर्षा की संभावना बनी रहने से मौसम सुहाना होने की उम्मीद है।