न्यू ईयर ईव के आनंद में डूबे गोरखपुरवासी, खुशियों में लिपटी आई रात; PHOTOS
गोरखपुर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर जश्न में डूबा रहा। सड़कों, पार्कों, कैफे और सार्वजनिक स्थलों पर खुशियों का माहौल था। रामगढ़ताल, नौका विहार ...और पढ़ें

नव वर्ष का जश्न। जागरण
HighLights
शहर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न का माहौल।
रामगढ़ताल, गोरखनाथ मंदिर पर उमड़ी भारी भीड़।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, बाजारों में भी रौनक।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर जश्न के रंग में रंगा रहा। जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां 12 की ओर बढ़ीं, उत्साह और उल्लास का माहौल और गहराता गया। सड़कों से लेकर पार्कों, कैफे से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक खुशियों की रौशनी फैली दिखी।
युवाओं में खासा जोश था तो बुजुर्गों और परिवारों ने भी पारंपरिक अंदाज में नए साल का स्वागत किया। रामगढ़ताल, नौका विहार, रेलवे स्टेशन परिसर और विश्वविद्यालय क्षेत्र में देर रात तक चहल-पहल बनी रही।
रंगीन लाइटों से सजे इलाकों में लोग सेल्फी लेते, संगीत का आनंद उठाते और एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए। कई जगहों पर लाइव म्यूजिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव को और जीवंत बना दिया। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गोरखनाथ मंदिर में भी लोगों की भीड़ नए साल की अगवानी को बेकरार मिली।


खबरें और भी
