पूर्वोत्तर रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों के लिए 40 समर स्पेशल ट्रेनें चलाईं, यात्रियों को मिलेगी राहत
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो माह में 40 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जो पिछले साल से 37% अधिक हैं। इसके साथ ही, शाहजहांपुर और रोज़ ...और पढ़ें

पूर्वोत्तर रेलवे के रूट पर 1437 फेरा में चलाई जा रही हैं 139 स्पेशल ट्रेनें। जागरण
HighLights
पूर्वोत्तर रेलवे ने दो माह में 40 समर स्पेशल ट्रेनें चलाईं।
यह संख्या पिछले साल की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है।
इंजीनियरिंग कार्य से कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लग्न बाद गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सहूलियत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने सिर्फ दो माह में ही 40 समर स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं। जो पिछले साल की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर समेत विभिन्न रूटों पर सिर्फ अप्रैल और मई में 1437 फेरा में 139 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जो पिछले साल के सापेक्ष 63 प्रतिशत अधिक है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार बताते हैं कि वर्ष 2026-27 में अप्रैल और मई में केवल पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर समेत विभिन्न स्टेशनों से 40 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। दूसरी रेलवे से 41 और स्टेशनों से होकर 318 स्पेशल ट्रेनें गुजरी हैं।
पिछले साल दो माह में पूर्वोत्तर रेलवे में सिर्फ 12 ट्रेनें ही चली थीं। पिछले वर्ष दो माह में जहां 102 समर स्पेशल चलीं, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 139 हो गई है। जून और जुलाई में चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों की अधिसूचना भी जारी होने लगी है।
यात्रियों की मांग के अनुसार रिकार्ड संख्या में समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मांग बढ़ी तो स्पेशल ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। समर स्पेशल ट्रेनों के लिए संबंधित विभागों और मंडलों से प्रस्ताव भी मांगे जा रहे हैं। ताकि, समय रहते ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी की जा सके।
खबरें और भी
विभिन्न तिथियों में प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर एवं रोज़ा स्टेशनों पर इंजीनियरिंग कार्य चल रहा है। ट्रैफिक ब्लाक दिए जाने के कारण विभिन्न तिथियों में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 28, 30 मई तथा 02 जून को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 240 मिनट रि-शिड्यूल होगी। 02 जून को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी से 240 मिनट रि- शिड्यूल तथा 30 मई को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।