गोरखपुर के पिपरौली में अवैध दुकानों को हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम, फिर चलेगा बुलडोजर
पिपरौली ब्लॉक मुख्यालय के सुंदरीकरण में बाधा बन रही अवैध दुकानों को हटाने के लिए बीडीओ ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण नह ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, पिपरौली। ब्लॉक मुख्यालय के सुंदरीकरण में बाधक बन रही अवैध दुकानों को हटाने के लिए बीडीओ ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। दुकानदारों ने स्वयं दुकानें नहीं हटाईं, तो पुलिस बल के साथ बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
बीडीओ राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक मुख्यालय का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। नाला निर्माण के बाद स्लैब डालकर ढका जाना है, साथ ही चहारदीवारी पर सरकारी योजनाओं के बारे में वाल पेंटिंग कराया जाना है लेकिन नाला पर अवैध दुकानें इस कार्य में बाधक हो रहीं हैं।
बार-बार नोटिस देने के बाद भी कब्जाधारी अपनी दुकानें नहीं हटवा रहे हैं। ऐसे में गीडा थाना पर सूचना देकर दो दिनों में नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया है। अगर कब्जा नहीं हटाया गया, तो गीडा थाने के पुलिस बल के साथ बुलडोजर लगाकर अवैध कब्जा हटाया जाएगा और इसमें आने वाला खर्च कब्जेधारी से वसूला जाएगा।