विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News: एक्शन में गोरखपुर पुलिस, भू-माफिया कमलेश की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला सब रजिस्टार गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sat, 21 Oct 2023 12:29 PM (IST)

भू-माफिया कमलेश यादव की कुसम्ही में स्थित सीलिंग की भूमि का बैनामा रजिस्ट्री कार्यालय के उप निबंधक चंद्रशेखर की मिलीभगत ...और पढ़ें

भू-माफिया कमलेश की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला सब रजिस्टार गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भू-माफिया कमलेश की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला सब रजिस्टार गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भू-माफिया कमलेश यादव की रजिस्ट्री कराने वाले सब रजिस्ट्रार चंद्रशेखर शाही को एम्स थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में नाम शामिल होने के बाद पुलिस उसे तलाश रही थी। चौरी चौरा तहसील में तैनात चंद्रशेखर अनियमितता के आरोप में पहले भी बर्खास्त हो चुका है।

यह है पूरा मामला

एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव मे रहने वाले भू-माफिया कमलेश यादव ने काफी संख्या में लोगों को भूमि दिलाने के नाम पर जालसाजी की है। वर्तमान में वह गोरखपुर जेल में बंद है और उस पर 36 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अकेले 29 मुकदमे एम्स थाने में ही दर्ज हैं। कमलेश और उसके गिरोह के साथियों ने कुछ लोगों से रुपये ले लिया लेकिन भूमि नहीं दिया, वहीं कुछ लोगों को सीलिंग की भूमि बेच दी। यही नहीं कई ऐसे भी मामले सामने आए जिसमें दूसरे की भूमि किसी और को रजिस्ट्री कर दी गई।

यह भी पढ़ें, UP Crime News: कई बार पकड़े गए लुटेरे, पर नहीं खुला रुपये नेपाल भेजने का खेल; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

भूमि खरीदने वाले ने कब्जा लेकर मकान बनवा लिया है। भूमि के असली मालिक जब सामने आए तब पता चला कि उनके साथ जालसाजी हुई है। कमलेश की जालसाजी से जुड़े तमाम केस में जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो संदेह का दायरा रजिस्ट्री आफिस तक पहुंचा और चंद्रशेखर शाही की संदिग्ध भूमिका सामने आई। पुलिस ने अब तक कमलेश के पांच केस में चार्जशीट दाखिल की है। उन्हीं मामलों में यह भी पता चला कि सब रजिस्टार चंद्रशेखर ने कमलेश से जुड़ी रजिस्ट्री की जांच में गड़बड़ी छिपा ली थी।

यह भी पढ़ें, गोरखपुर में फर्जी चेक देकर जालसाजों ने लिखवा ली जमीन, धोखाधड़ी करने वाले छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

कमलेश से जुड़ी रजिस्ट्री में किसी दस्तावेज तक को चेक नहीं किए जाते थे। यही वजह थी कि उसे फर्जीवाड़ा करने में आसानी होती थी। जांच के दौरान पुलिस ने जब सब रजिस्टार चंद्रशेखर से इस पर जवाब मांगा तो जवाब संतोष जनक नहीं मिला जिसके बाद मुकदमे में नाम बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद शनिवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सब रजिस्ट्रार से पूछताछ चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।