Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में फरियादी महिला से थाने में मारपीट, दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

    Updated: Sun, 03 May 2026 08:10 AM (IST)

    गोरखपुर के बेलघाट थाने में शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के साथ दारोगा और सिपाहियों ने मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में अभद्रता की पुष्टि होने पर एसएसपी ने ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. महिला ने बेलघाट थाने में मारपीट का आरोप लगाया।

    2. सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मियों की अभद्रता की पुष्टि।

    3. दारोगा अशोक सिंह समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। थाने में न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची महिला के साथ दारोगा व सिपाहियों ने मारपीट की। शिकायत के बाद हुई जांच में सीसी कैमरे का फुटेज देखने पर अभद्रता की पुष्टि हुई जिसके बाद एसएसपी डा. कौस्तुभ ने बेलघाट थाने पर तैनात दारोगा अशोक सिंह व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी दक्षिणी को मामले की जांच सौंपी गई है।

    बेलघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा (पत्नी सोनू) ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 29 अप्रैल को पति के चचेरे भाई ने पत्नी व साली के साथ घर में घुसकर मारपीट किया। इसकी शिकायत लेकर अपनी मां और भाई के साथ बेलघाट थाने पहुंची थीं।

    गेट के बाहर स्थित दुकान पर बैठकर प्रार्थना पत्र लिख रही थी तभी सादे कपड़ों में पहुंचे दारोगा अशोक सिंह ने उसका हाथ पकड़कर जबरन अंदर ले गए। आरोप है कि थाने के अंदर छह-सात पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर और अधिक प्रताड़ित किया गया।

    नेहा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके खिलाफ ही शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया और 500 रुपये लेकर तहसील भेज दिया। जमानत के बाद उसे तहसील परिसर में अकेला छोड़ दिया गया, जिससे वह असुरक्षित महसूस करती रही और किसी तरह घर पहुंच सकी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर सपा का अल्टीमेटम, प्रीपेड सिस्टम खत्म करने की मांग

    मामले की शिकायत पर एसएसपी डा. कौस्तुभ ने जांच कराई। जांच के दौरान सीसी कैमरे के फुटेज में दारोगा और सिपाहियों द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार सामने आया।

    आरोप की पुष्टि होने पर दारोगा अशोक सिंह और तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच दिनेश कुमार पुरी को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई होगी।