गोरखपुर में सिपाही ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
सिपाही सुनील कुमार यादव पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद गोरखपुर में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सिपाही पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी का आरोप।
पत्नी की शिकायत पर गोरखपुर महिला थाने में मुकदमा दर्ज।
बच्चों की पढ़ाई छूटी, घर खर्च न देने का भी आरोप।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। डायल 112 में तैनात गाजीपुर जिले के रहने वाले सिपाही पर पहली पत्नी के रहते बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। पत्नी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरक्षी सुनील कुमार यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पत्नी ने पति पर मारपीट करने, घर खर्च नहीं देने और बच्चों की पढ़ाई तक छूट जाने का आरोप लगाया है।
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के मिश्रपुरा निवासी 35 वर्षीय बिंदू यादव के मुताबिक, उनकी शादी वर्ष 2010 में सुनील कुमार यादव से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 14 वर्ष की और बेटा 10 वर्ष का है। सुनील वर्ष 2005-06 बैच के आरक्षी हैं और वर्तमान में बेलीपार क्षेत्र में डायल 112 में तैनात हैं।
आरोप है कि पिछले कई वर्षों से एक महिला उनके मोबाइल पर फोन करती थी। वह खुद को सुनील की करीबी बताते हुए कहती थी कि उसके दोनों ने शादी कर ली है और साथ रह रहे हैं। महिला के अनुसार, पति ने भी बाद में परिवार से दूरी बना ली और घर खर्च देना बंद कर दिया।
बिंदू का दावा है कि बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो सकी, जिससे उनकी पढ़ाई छूट गई। खर्च मांगने पर पति के मारपीट और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर पति को पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी उठाने के लिए निर्देशित करने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें- CM योगी ने ली गोरखपुर की समीक्षा बैठक, पूछा- शहर में जलभराव तो नहीं? कमिश्नर बोले- ऑल ओके
शिकायत की जांच के बाद महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। महिला थाना प्रभारी सुनीता सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
