विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के मुख्य डाकघर में शाम छह बजे तक बनवा सकेंगे आधार कार्ड, दो शिफ्ट में कर्मचारी करेंगे काम

Published: Fri, 21 Aug 2026 08:58 AM (IST)

गोरखपुर के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन का समय बढ़ा दिया गया है। अब लोग सुबह 8 ...और पढ़ें

ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रारंभ किए गए दो अलग-अलग काउंटर। जागरण

ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रारंभ किए गए दो अलग-अलग काउंटर। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर मुख्य डाकघर में आधार सेवा का समय बढ़ा।

  2. अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगी सुविधा।

  3. दो पालियों में संचालित होगा आधार केंद्र, दो काउंटर।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को समय की कमी के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा। गोलघर स्थित मुख्य डाकघर में आधार संबंधी सेवाओं का समय बढ़ा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए डाकघर में दो अलग-अलग काउंटर शुरू किए गए हैं।

मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा पहले से उपलब्ध है। पूर्व में आधार केंद्र का संचालन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही होता था। लोगों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए प्रवर पोस्ट मास्टर अजय कुमार पांडेय ने सेवा का विस्तार कराया है। अब आधार केंद्र दो पाली में संचालित होगा।

पहली पाली सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और दूसरी पाली सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों पाली के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। इससे सुबह जल्दी पहुंचने वाले लोगों के साथ ही दिन में समय नहीं निकाल पाने वाले लोगों को भी शाम तक आधार संबंधी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

नए आधार बनवाने के साथ- साथ आवश्यक संशोधन का कार्य भी किया जाएगा। गुरुवार से ही व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Bank Holidays: गोरखपुर में 22 से 30 अगस्त के बीच 5 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, काम पर लग सकता है 'ब्रेक'

प्रवर पोस्ट मास्टर ने बताया कि आगे चलकर रविवार को भी मुख्य डाकघर में आधार केंद्र संचालित किए जाने का विचार किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी। इससे साप्ताहिक अवकाश के दिन भी लोग अपना आधार कार्ड पंजीकरण करा सकेंगे।