गोरखपुर में सिक्सलेन सड़क चौड़ीकरण का असर, आज रानीबाग और बेतियाहाता में बिजली कटौती
गोरखपुर में सिक्सलेन सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कारण शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। रानीबाग, बेतियाहाता सहित विभिन्न फीडरों से जुड़े ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर में सिक्सलेन सड़क चौड़ीकरण के कारण बिजली कटौती।
रानीबाग, बेतियाहाता में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली प्रभावित।
अन्य कई फीडरों पर भी सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कटौती।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र से जुड़ा पश्चिमी जनप्रिय फीडर, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से जुड़ा हनुमंत नगर फीडर, राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से जुड़ा मोती पोखरा, फेज तीन व बशारतपुर फीडर, मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़ा नीना थापा फीडर, राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़ा रेल विहार व करीम नगर फीडर, खोराबार उपकेंद्र से जुड़ा सूबा बाजार फीडर शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।
टाउनहाल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि छह लेन सड़क चौड़ीकरण के कारण रानीबाग उपकेंद्र सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति की जाएगी। रानीबाग, बेतियाहाता आदि इलाकों में सात घंटे बिजली आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।