Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में आज बिजली कटौती, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन इलाकों में ठप रहेगी सप्लाई

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:54 AM (IST)

    गोरखपुर में छह लेन सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। तारामंडल, इंडस्ट्रियल एस्टेट, मोहद्दीपुर, राप्ती ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. छह लेन सड़क चौड़ीकरण के कारण बिजली कटौती।

    2. तारामंडल, राप्तीनगर, इंडस्ट्रियल एस्टेट में आपूर्ति बाधित।

    3. सुबह 10/11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी बिजली गुल।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम टाउनहाल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि छह लेन सड़क चौड़ीकरण के कारण तारामंडल उपकेंद्र के इंदिरा नगर फीडर से जुड़े पैडलेगंज भूसा मंडी के दो ट्रांसफार्मर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेंगे। इस कारण तारामंडल और आसपास के क्षेत्र में चार घंटे बिजली कटी रहेगी।

    विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र से जुड़ा पश्चिमी जनप्रिय फीडर, दुर्गाबाड़ी का हनुमंत नगर फीडर, राप्तीनगर ओल्ड का मोती पोखरा, फेज तीन व बशारतपुर फीडर, मोहद्दीपुर का नीना थापा फीडर, राप्तीनगर न्यू का रेल विहार व करीम नगर फीडर, खोराबार उपकेंद्र से जुड़ा सूबा बाजार फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।