विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में 2 दिन बिजली कटौती: नार्मल, राप्तीनगर और पादरी बाजार समेत कई इलाके रहेंगे प्रभावित, देखें पूरी टाइमिंग

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:20 AM (IST)

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कारण विभिन्न उपकेंद्रों और फीडरों पर शनिवार और रविवार को बिजली कटौती ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग से गोरखपुर में बिजली कटौती।

  2. नार्मल, राप्तीनगर, पादरी बाजार सहित कई फीडर प्रभावित।

  3. सिंहोरवा उपकेंद्र शनिवार-रविवार को 400 केवी लाइन कार्य हेतु बंद।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छह लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण नार्मल उपकेंद्र और नौसढ़ फीडर शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी नगरीय विद्युत वितरण खंड टाउनहाल के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने दी।

विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से जुड़ा फेज तीन व मोती पोखरा फीडर, राप्तीनगर न्यू से जुड़ा रेल विहार व करीम नगर फीडर, एफसीआई उपकेंद्र से जुड़ा सिक्टौर फीडर, पादरी बाजार से जुड़ा पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर व सरस्वतीपुरम फीडर और शाहपुर उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में कांग्रेस का 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान तेज, मतदाता सूची और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

कैंपियरगंज खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड की ओर से 400 केवी लाइन निर्माण कार्य के कारण सिंहोरवा उपकेंद्र शनिवार और रविवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा। 

यह भी पढ़ें- यूपी में पेंशनरों को बड़ी राहत: अब लाइफ सर्टिफिकेट के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक, लगेंगे मेगा कैंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।