गोरखपुर में पावर कट: बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती, जानिए आपके इलाके का हाल
गोरखपुर में बुधवार को सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कारण कई इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर में बुधवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कारण होगी कटौती।
खोराबार, राप्तीनगर सहित कई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्र प्रभावित।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण खोराबार उपकेंद्र से जुड़ा सूबा बाजार, राप्तीनगर से जुड़ा कृष्णानगर, फेज तीन, मोती पोखरा, पत्रकारपुरम व दूरदर्शन फीडर, पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़ा गहरा फीडर, राप्तीनगर न्यू से जुड़ा करीमनगर व रेल विहार फीडर, नइयापार का रजही फीडर और मछलीगांव व मजुरी उपकेंद्र बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने दी।
अवर अभियंता रामनयन यादव ने बताया कि पेड़ की डाल काटने के कारण आयुष विश्वविद्यालय की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक कटी रहेगी।
ओपीडी में आज
बुधवार
मेडिकल कालेज
- न्यूरो सर्जरी- डा. अनिंद्य गुप्ता
- न्यूरोलाजी- डा. धीरज कुमार
- कार्डियोलाजी- डा. विश्वजीत महाराठा
- मेडिसिन- डा. अजहर अली, डा. अजीत प्रताप सिंह
- टीबी एवं चेस्ट- डा. सुमित प्रकाश
- आर्थोपेडिक- डा. अमित मिश्रा
- गायनी- डा. रीता सिंह
- ईएनटी- डा. पीएन सिंह
- सर्जरी- डा. राहुल सरीन
- नेत्र रोग- डा. रामयश सिंह यादव
- चर्म रोग- डा. राजकुमार
- मानसिक रोग- डा. तपस कुमार आइच
- बाल रोग- डा. अभिषेक सिंह, डा. प्रियंका सिंह, डा. संदेश श्रीवास्तव
जिला अस्पताल के ओपीडी में आज
- मेडिसिन- डा. बीके सुमन, डा. राजेश कुमार, डा. महेश चौधरी
- चेस्ट मेडिसिन- डा. नेहा कपूर, डा. प्रशांत कुमार, डा. दुर्गेश कुमार
- आर्थोपेडिक- डा. राजन शाही
- फिजियोथेरेपी- डा. रविंद्र ओझा, डा. श्रद्धा सिद्धार्थ, डा. अनुपमा जायसवाल, डा. अजय चौधरी
- हृदय रोग- डा. रोहित गुप्ता, डा. केके शाही
- बाल रोग- डा. गणेश गौरव, डा. लाल बाबू यादव, डा. अरविंद उपाध्याय
- चर्म रोग- डा. नवीन कुमार वर्मा
- ईएनटी- डा. आलोक अग्रहरि
- पीडियाट्रिक आइसीयू- डा. निधि सिंह
