गोरखपुर में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली: आज ही निपटा लें जरूरी काम, इन इलाकों में रहेगा पावर कट
गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कारण मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विद्युत माध्यमिक कार्यखण्ड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण खोराबार उपकेंद्र से जुड़ा के सूबा बाजार फीडर, राप्तीनगर उपकेंद्र का कृष्णानगर, फेज तीन व मोती पोखरा फीडर, राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र का करीम नगर व रेल विहार फीडर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।
करंट से कांवड़िए की मौत की जांच शुरू
पिपराइच इलाके के पीएन पब्लिक स्कूल के पास करंट से कांवड़िए की मौत की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम मौके पर पहुंची और करंट लगने के कारणों, फीडर ट्रिप करने, म्यूजिक सिस्टम की ऊंचाई, पोल व तार की ऊंचाई देखी। टीम इसी सप्ताह अपनी रिपोर्ट देगी।
जंगल अहमद अली शाह टोला हरिपुर निवासी 24 वर्षीय करन चौहान रविवार को कांवड़ियों के साथ म्यूजिक सिस्टम लेकर मोटेश्वरनाथ मंदिर पिपराइच जा रहा था। वह म्यूजिक सिस्टम के ऊपर नृत्य कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, म्यूजिक सिस्टम जिस ट्राली पर रखा था, उससे निकला लोहे का पाइप सड़क किनारे गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। अचानक तेज धमाका हुआ। करन की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़ा जंगल धूसड़ फीडर बंद कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- देवरिया बाईपास से जुड़ेगा कुशीनगर फोरलेन, लखनऊ और वाराणसी का सफर बनेगा आसान
विद्युत सुरक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक अमित कुमार ने बताया कि जांच चल रही है। विद्युत वितरण खंड प्रथम गुलरिहा के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने कहा कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए बिजली की आपूर्ति पर नजर रखी जा रही है।
