Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में आंधी का कहर: शहर से गांव तक बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

    Updated: Thu, 14 May 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

    आंधी के कारण गोरखपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। पेड़ गिरने, तार टूटने और पोल क्षतिग्रस्त होने से देर रात तक कई इलाकों में आ ...और पढ़ें

    राप्तीनगर, लालडिग्गी आदि इलाकों में बिजली बिना पानी के लिए तरसते रहे हजारों उपभोक्ता। जागरण

    राप्तीनगर, लालडिग्गी आदि इलाकों में बिजली बिना पानी के लिए तरसते रहे हजारों उपभोक्ता। जागरण

    HighLights

    1. आंधी से गोरखपुर में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई।

    2. पेड़ गिरने, तार टूटने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया।

    3. देर रात तक बिजली बहाली का काम जारी रहा।

    जागरण टीम, गोरखपुर। आंधी ने एक बार फिर बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। महानगर से लगायत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गायब हो गई। आंधी कुछ देर के लिए आई थी लेकिन रात 11 बजे समाचार लिखे जाने तक ज्यादातर क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। कहीं तार पर पेड़ की डाल गिरना कारण बताया गया तो कही पोल या तार गिरने के कारण आपूर्ति में व्यवधान बताया गया।

    मंगलवार शाम आंधी के साथ ही बिजली निगम ने उपकेंद्रों को बंद कर दिया। आंधी खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को शुरू करने की कोशिश की गई लेकिन ज्यादातर चले ही नहीं। इसके बाद पेट्रोलिंग का सहारा लिया गया। कई जगह तार पर पेड़ की डाल गिरी मिली। कुछ जगहों पर तार में होर्डिंग व बैनर फंसे मिले।

    अभियंताओं का कहना है कि डाल काटने और फिर तार सही करने में थोड़ा समय लगा है। राप्तीनगर, रामजानकीनगर, पथरा, स्पोर्ट्स कालेज क्षेत्र, भगवानपुर, शक्तिनगर, शिवपुर सहबाजगंज आदि क्षेत्रों में घंटों बिजली नहीं रही। कई जगहों पर तार भी टूटा रहा। मझगांवा संवाद सूत्र के अनुसार चैनपुर उपकेंद्र से जुड़ा नेवादा फीडर काफी देर तक बंद रहा।

    मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार जायसवाल ने बताया कि आंधी के कारण चार फीडरों की आपूर्ति में व्यवधान आ गया था। इस कारण बिछिया हनुमान मंदिर श्री हरि लान के पास विवेकपुरम कालोनी में दिक्कत हुई। रात तकरीबन 9:45 बजे आपूर्ति सामान्य करा दी गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरक्षनगरी के सामाजिक-आर्थिक बदलाव का नया वाहक बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, विकास को मिलेगी गति

    सहजनवा संवाद सूत्र के अनुसार आंधी के दौरान तहसील क्षेत्र के गांवों और नगर पंचायतों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। कुछ स्थानों पर पोल और पेड़ गिरने की भी सूचना है। भीटी रावत, बांसगांव गोला स्टेट लेन के हरपुर बुदहट शराब भट्टी के पास पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया।

    विद्युत उपकेंद्र धुरियापार की मेन लाइन में खराबी आने से घंटों आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ताओं का आरोप है कि आए दिन समस्या हो रही है।

    हरपुर बुदहट संवाद सूत्र के अनुसार अनंतपुर हरपुर उपकेंद्र के पास देशी शराब की दुकान के ठीक बगल में देर रात पौने नौ बजे अचानक पोल गिर गया। गनीमत रही कि उस समय मौके पर कोई था नहीं। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हरपुर फीडर की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

    चरगांवा संवाद सूत्र के अनुसार शीशम का पोल गिर जाने से शक्ति नगर कालोनी में बुधवार की शाम आपूर्ति हो गई। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।