गोरखपुर में पावर ट्रांसफार्मर ब्रीदर बदले जा रहे, ढाई लाख घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली
गोरखपुर में ढाई लाख घरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पावर ट्रांसफार्मरों के ब्रीदर बदले जा रहे हैं। ये ब्रीदर नमी को रोककर ट्रांसफार्मर की कार्यक् ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
ढाई लाख घरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लक्ष्य।
पावर ट्रांसफार्मरों पर ब्रीदर बदलने का कार्य शुरू।
ब्रीदर नमी रोककर ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पावर ट्रांसफार्मरों की सांस लेने की क्षमता बढ़ाकर ढाई लाख घरों को निर्बाध आपूर्ति पर काम शुरू हो गया है। महानगर में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर पर ब्रीदर बदले जा रहे हैं। यह एक सुरक्षा उपकरण हैं जो नमी को ट्रांसफार्मर के मुख्य टैंक में प्रवेश करने से रोकते हैं।
महानगर में घराें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को निर्बाध बिजली के लिए 70 पावर ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। इन पावर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित रखने के लिए इनके बाहरी हिस्से में ब्रीदर लगाया जाता है। इस ब्रीदर की मदद से इन ट्रांसफार्मर में बनने वाला धुआं आसानी से बाहर निकल जाता है।
ब्रीदर बाहरी वातावरण से सूखी हवा लेकर ट्रांसफार्मर में भेजते हैं। इससे ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमता अच्छी रहती है। बाहर से सूखी हवा न जाने से ट्रांसफार्मर में नमी बढ़ने लगती है। इस नमी के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- पेट के बाहर आंत लेकर जन्मे नवजात को एम्स में मिला नया जीवन, सर्जरी से बची जान
यह है ब्रीदर
यह सिलिका जेल से भरा एक कंटेनर होता है जो हवा से नमी सोखकर पावर ट्रांसफार्मर में मौजूद तेल की गुणवत्ता बनाए रखता है। यह ट्रांसफार्मर के टैंक से जुड़ा होता है। यहां से तेल के ठंडा या गर्म होने पर हवा अंदर-बाहर होती है। सिलिका जेल हवा से नमी सोख लेता है। इसके फलस्वरूप ट्रांसफार्मर के तेल का इंसुलेशन खराब नहीं होता। यह हवा से धूल और अशुद्धियों को छानकर बाहर कर देता है।
नीले रंग का होता है
ताजा सिलिका जेल नीले रंग का होता है। यह नमी सोखने के बाद गुलाबी हो जाता है।
खबरें और भी
जब ट्रांसफार्मर गर्म होता है तो हवा बाहर निकलती है और जब ठंडा होता है तो हवा अंदर आती है। इस दौरान ब्रीदर सूखी हवा अंदर भेजता है। यह ट्रांसफार्मर में प्रवेश करने से पहले हवा से नमी को अवशोषित कर लेता है। इससे ट्रांसफार्मर खराब नहीं होते हैं। महानगर में स्थापित 70 पावर ट्रांसफार्मर में से 20 के ब्रीदर बदले गए हैं। अन्य पर आवश्यकता का परीक्षण कराया जा रहा है।
-रणजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता शहर