गोरखपुर रेलवे पर अब नहीं भटकेंगे यात्री, मिलेगी सटीक कोच जानकारी
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब कोचों की सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे उन्हें ट्रेन लगने से पहले ही सही ...और पढ़ें

बीच में बंद नहीं होंगे कोच गाइडेंस, यात्रियों को नहीं लगानी पड़ेगी दौड़। जागरण
HighLights
गोरखपुर स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी अब सटीक कोच जानकारी।
सभी प्लेटफार्मों पर लग रहे लेटेस्ट वर्जन के कोच गाइडेंस सिस्टम।
दिव्यांग यात्रियों के लिए एआई-आधारित सांकेतिक भाषा सूचना प्रणाली।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। यात्रियों को अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर कोचों की सटीक जानकारी मिलेगी। प्लेटफार्म पर ट्रेन लगने के बाद कोच खोजने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। प्लेटफार्म पर ट्रेन लगने के पहले ही वे निर्धारित कोच के सामने खड़े रहेंगे।
ट्रेन लगने के बाद भी सीधे अपने कोच तक पहुंच जाएंगे। रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर लेटेस्ट वर्जन के कोच गाइडेंस लगाने की अनुमति मिल गई है। प्लेटफार्म दो, सात-आठ पर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीच वाले फुट ओवरब्रिज के निर्माण बाद प्लेटफार्म तीन-चार, पांच-छह और नौ नंबर पर भी कोच गाइडेंस लग जाएंगे।
दरअसल, गोरखपुर जंक्शन पर लगे कोच गाइडेंस पुराने हो चुके हैं। अक्सर, तकनीकी खामी के चलते बीच-बीच में बंद हो जाते हैं। या कोचों की गलत जानकारी देते हैं। पुनर्विकास कार्य के चलते सिस्टम की गड़बड़ी और बढ़ गई है। प्लेटफार्म नौ ही नहीं एक और तीन-चार, पांच-छह व सात-आठ पर आए दिन यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
प्लेटफार्म नंबर एक और नौ नंबर पर तो यात्री अपने वाहन से ट्रेन के सामने पहुंचकर भी कोच को लेकर परेशान हो जाते हैं। लंबे प्लेटफार्म पर कोच आगे लगेगा या पीछे यात्री यह भी नहीं जान पाते। महिला, बुजुर्ग और बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इससे जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- जागरण एजेंडा: गोरखपुर में अतिक्रमण और बदहाल सुविधाओं ने छीनी रुस्तमपुर बाजार की रौनक
यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में प्लेटफार्म नंबर दो पर बहुभाषी नागरिक सहायता कियोस्क स्क्रीन लगाया जाएगा। श्रवण बाधित (मूक-बधिर) यात्रियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित सांकेतिक भाषा ट्रेन सूचना प्रणाली से ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर जंक्शन पर परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, दिल्ली से रखी जाएगी सीधी नजर
