विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के रजही मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य, जलभराव और कीचड़ से मिली मुक्ति

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:01 PM (IST)

गोरखपुर के रजही मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या को दूर करने के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रजही मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू, जलभराव की समस्या का समाधान।

  2. दैनिक जागरण की खबर के बाद लोक निर्माण विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।

  3. सड़क किनारे से मिट्टी हटाई गई, राहगीरों को अब नहीं होगी परेशानी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एयरफोर्स स्टेशन से रजही होते हुए तुर्रा नाला सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। काम न होने के कारण सड़क में जलभराव से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक जागरण ने इस समस्या की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन के अभियंताओं ने मौके पर जांच की और काम शुरू कराया।

रजही क्षेत्र में लंबे समय से सड़क के किनारे मिट्टी रखी हुई थी। वर्षा होने पर मिट्टी सड़क पर फैलने से कीचड़ हो जा रहा था। इससे फिसलन बढ़ जा रही थी। जेई संजय सैनी ने बताया कि सड़क किनारे पड़ी मिट्टी हटवा दी गई है।

जलभराव की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वर्षा का पानी सीधे नाले में जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जेई ने अपने सामने कराया काम

लोक निर्माण विभाग के जेई संजय सैनी पूरे दिन मौके पर मौजूद रहे और सड़क पर फैली मिट्टी हटवाई। नाले के आसपास बने गड्ढों को गिट्टी डालकर भरवाया और यातायात को सुगम बनाया। वर्षा के दौरान सड़क पर जलभराव की समस्या भी सामने आई थी।

जांच में पाया गया कि कई स्थानों पर नाले तक पानी की निकासी सुचारु नहीं हो रही थी। इसके बाद कर्मचारियों की मदद से नाले में आवश्यक स्थानों पर निकासी मार्ग बनवाए गए, ताकि वर्षा का पानी सीधे नाले में जा सके और सड़क पर न रुके। नाले के किनारे बने गहरे गड्ढों को समतल कराया गया।

4.20 किलोमीटर लंबी बन रही सड़क

लोक निर्माण विभाग की ओर से एयरफोर्स स्टेशन से रजही कैंप होते हुए तुर्रा नाला तक 4.20 किलोमीटर लंबी दो-लेन सड़क और नाला निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना पर 11.74 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। करीब 25 हजार लोगों के आवागमन के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण माना जाता है।

यह भी पढ़ें- मां के ब्रह्मभोज के 15 दिन बाद उठी बेटे की अर्थी, सड़क हादसे में बेटे की मौत से सदमे में परिवार