गोरखपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ और चोरी से तनाव, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
गोरखपुर के भड़सार गांव में एक धार्मिक स्थल पर चोरी और फिर तोड़फोड़ से तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और स्थल क ...और पढ़ें

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ और चोरी से तनाव।
HighLights
धार्मिक स्थल पर चोरी के बाद हुई तोड़फोड़।
ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, जांच जारी।
संवाद सूत्र, पिपरौली। एक दिन पहले चोरी के बाद बुधवार सुबह धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के चलते गीडा थाने के भड़सार गांव में तनाव फैल गया। अक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित पर सख्त कार्रवाई सहित धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार सोमवार को धार्मिक स्थल में चोरी हुई थी।इसकी सूचना तत्काल भड़सार चौकी पुलिस को दी गई। लेकिन, पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद आरोपित बुधवार की सुबह सात बजे पांच-छह साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर पहुंचा और धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। उस समय वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने विरोध किया तो आरोपित जान से मारने व एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने लगे।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जब जुटने लगे तो सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपित पहले भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां करता रहा है। उधर, धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और धरने पर बैठ गए।
सुबह 10 बजे तक धरने पर बैठने के बाद ग्रामीण गीडा थाने पहुंचे और धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार कराने सहित आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
खबरें और भी
जांच में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक द्वारा धर्म स्थल को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के साथ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।