गोरखपुर-संतकबीरनगर मार्ग पर सिकरीगंज पुल 22 अप्रैल तक बंद, मरम्मत कार्य जारी
गोरखपुर का सिकरीगंज पुल 22 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेगा। कुआनो नदी पर बने इस महत्वपूर्ण पुल की मरम्मत जैक की सहायता से उठाकर की जाएगी। यह पुल गोरखपुर ...और पढ़ें

मरम्मत के लिए बंद किया गया सिकरीगंज पुल। जागरण
HighLights
सिकरीगंज पुल 22 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेगा।
जैक की सहायता से पुल की मरम्मत की जाएगी।
नागरिक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, पैदल भी अनुमति नहीं।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सिकरीगंज का पुल बुधवार से 22 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेगा। पुल को जैक की सहायता से उठाकर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद पुल को खोलने का निर्णय लिया जाएगा। यह पुल गोरखपुर को संतकबीरनगर जिले से जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल की अपील की है।
सिकरीगंज संवाद सूत्र के अनुसार कुआनो नदी पर बना सिकरीगंज का पुल जर्जर हो रहा था। पुल से होकर रोजाना हजारों वाहन संतकबीरनगर और संतकबीरनगर की ओर से गोरखपुर में आते हैं। अभियंताओं ने पुल की स्थिति की जांच की तो मरम्मत की जरूरत बताई गई।
इसके बाद डीएम की अनुमति से 20 फरवरी से काम शुरू करा दिया गया। भारी वाहनों को छोड़कर काम के दौरान वाहन आते-जाते रहे। अब पूरे पुल को उठाकर मरम्मत का कार्य कराया जाना है। इसे देखते हुए पुल को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर चिड़ियाघर में अजगर का है ‘भौकाल’, शेर समेत अन्य के लिए लगा कूलर
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि पुल पर आवागमन रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को पत्र भेजा गया है। अपील की कि नागरिक और वाहन स्वामी 22 अप्रैल तक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें क्योंकि पैदल भी आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
यह हैं वैकल्पिक मार्ग
सोपाई-बेलघाट पुल और बारीगांव-बनकटा पुल