Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: गोरखपुर में सौतेली मां ने कुल्हाड़ी से काटकर मासूम का सिर धड़ से किया अलग, तंत्रमंत्र की आशंका

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 09:21 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर के पिपराइच में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक सौतेली माँ ने अपनी तीन वर्षीय मासूम बच्ची की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। उसने बच् ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सौतेली माँ ने तीन वर्षीय बच्ची की हत्या की।

    2. कुल्हाड़ी से सिर धड़ से अलग किया गया।

    3. ग्रामीणों ने भाग रही आरोपी महिला को पकड़ा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सौतेली मां ने कुल्हाड़ी से काटकर मासूम बच्ची सिर धड़ से अलग कर दिया। यह घटना पिपराइच थाना के इमिलिया उर्फ विजहरा गांव का है। भागते समय ग्रामीणों ने महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया।

    घटना के समय पति भी घर के बाहर था। मासूम के शरीर और आसपास मिले सिंदूर से तंत्रमंत्र की भी आशंका में पुलिस ने पति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    इमिलिया उर्फ़ बिजहरा निवासी त्रिवेणी मौर्य की पहली शादी लक्ष्मी देवी से हुई थी जिससे एक बच्ची तीन वर्षीय अदिति उर्फ़ लाडो थीl वर्ष 2025 में पूजा की किसी कारण से मौत हो गई। इसके बाद त्रिवेणी 25 जनवरी 2026 को सहजनवां थाना के रानूखोर की पूजा से दूसरी शादी कर ली।

    ससुराल आने के बाद से ही पूजा अदिति उर्फ़ लाडो को पसंद नहीं करती, अक्सर उसे मारा पीटा करती थी। इसे लेकर त्रिवेणी और पूजा में विवाद भी होता था। मंगलवार की रात में भी पूजा ने मासूम को मारापीटा था, जिसे लेकर उसका पति से विवाद हुआ।

    dep

    इसके बाद त्रिवेणी पूजा के मायके में फोन कर उलाहना दे रहा था। तभी नाराज होकर पूजा मासूम को लेकर अंदर गई और पूजा घर मे लेजा कर कुल्हाड़ी से उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। इधर, फोन पर बात करने के बाद त्रिवेणी घर के अंदर गया तो मासूम का शव पड़ा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- VIDEO: गोरखपुर रेलवे आफिसर्स क्लब में भोजपुरी गायिका से अभद्रता, एंकर पर केस दर्ज

    शोर मचाने पर घर मे रखे जेवर के साथ भाग रही पूजा को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सीओ चौरी चौरा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में त्रिवेणी मौर्य से भी पूछताछ चल रही है।

    पूजा की तीसरी शादी हुई थी, नहीं था कोई बच्चा
    आदिति उर्फ लाडो की हत्या में तंत्रमंत्र की आशंका भी जतायी जा रही है। घर में जिस जगह लाडो की हत्या की गई, वह पूजा घर है, उसके शरीर पर लगे सिंदूर के हिसाब से यह बताया जा रहा है कि सिर को काटने के पहले सिंदूर लगाया गया था। जबकि कुल्हाड़ी दूसरे जगह से लाया गया था।

    वहीं पूजा की त्रिवेणी से तीसरी शादी थी। इसके पूर्व उसकी दो शादी हो चुकी थी। लेकिन, कोई बच्चा नहीं था। पुलिस इन मामलों को ध्यान में रखते हुए तांत्रिक की भूमिका की भी जांच कर रही है।