Gorakhpur Weather Today: पछुआ हवा बढ़ाएगी गलन, अत्यंत घने कोहरे की चेतावनी
गोरखपुर में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। ...और पढ़ें

तापमान के गिरावट के साथ आर्द्रता का अधिकतम स्तर हुआ दर्ज। जागरण
HighLights
गोरखपुर में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे की चेतावनी
पछुआ हवा से बढ़ी गलन, जनजीवन प्रभावित
बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने अत्यंत घने कोहरे के साथ कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। बादलों की मौजूदगी के कारण पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं होने की आशंका जताई गई है। पछुआ हवा के चलने से गलन और बढ़ेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित रहेगा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो औसत से 2.4 डिग्री अधिक रहा। तापमान में गिरावट के साथ ही आर्द्रता का स्तर भी अधिक बना रहा। अधिकतम आर्द्रता 91 प्रतिशत और न्यूनतम 78 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर और तीखा महसूस हुआ।
मौसम विज्ञानी टीबी सिह ने बताया कि बुधवार को दिन में कुछ समय के लिए सूर्य बादलों की ओट से झांकता नजर आया। लोगों को उम्मीद जगी कि कुछ देर के लिए धूप की गर्मी मिल सकेगी, लेकिन यह राहत क्षणिक साबित हुई। थोड़ी देर बाद फिर बादल छा गए और ठंड का असर और बढ़ गया। दिन चढ़ने के साथ गलन बनी रही।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में तेंदुआ दिखने की अफवाह, जांच में अन्य जानवरों के मिले पैरों का निशान
शाम चार बजे के बाद स्थिति और कठिन हो गई। घने कोहरे और बढ़ती गलन के कारण राह चलने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। घना कोहरा, ठंडी पछुआ हवा और बादलों की मौजूदगी से गलन बनी रहेगी।
चिकित्सकों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।