विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Update: गोरखपुर में सावन में मानसून की बेरुखी, बूंदाबांदी से मौसम सुहावना

Published: Fri, 31 Jul 2026 12:57 PM (IST)

गोरखपुर में सावन के दौरान मानसून की बेरुखी जारी है, हालांकि बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहेगा। रविवार तक तेज ...और पढ़ें

सोमवार को घनी वर्षा के आसार, चलेगी तेज हवा। जागरण

 सोमवार को घनी वर्षा के आसार, चलेगी तेज हवा। जागरण

HighLights

  1. सावन में गोरखपुर में मानसून की बेरुखी जारी रहेगी।

  2. रविवार तक तेज वर्षा की संभावना कम, बूंदाबांदी होगी।

  3. सोमवार से गोरखपुर में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सावन में मानसून की बेरुखी अभी कई दिनों तक बनी रहेगी। बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहेगा। गुरुवार को बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। तेज हवा चलने से घनी वर्षा की उम्मीद जगी। कुछ स्थानों पर जहां सिर्फ बूंदाबांदी हुई। वहीं कुछ जगहों पर हल्की वर्षा का प्रभाव दिखा। दिनभर में कुल एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वातावरण में नमी अधिकतम 86 और न्यूनतम 70 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि रविवार तक तेज वर्षा की संभावना नहीं है। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से करें 7 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत के दर्शन, IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज

उन्होंने बताया कि सोमवार को घने बादलों के साथ अच्छी वर्षा संभावना है। शुक्रवार से लेकर रविवार तक सावन लगभग सूखा रहेगा। मानसून की सक्रियता के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।