Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur Weather: अगस्त की बारिश ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, मानसून ने पकड़ी रफ्तार तो झूम के बरसे बादल

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 10:04 AM (IST)

    Today Gorakhpur Weather News Update गोरखपुर में अगस्त की बारिश ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बार शुरुआत में लड़खड़ाए मानसून ने अगस्त महीने में सक ...और पढ़ें

    गोरखपुर में अगस्त की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड। -जागरण
    गोरखपुर में अगस्त की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड। -जागरण

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। इस वर्ष अगस्त की बारिश ने बीते 16 साल में अगस्त में होने वाली बारिश का नया रिकार्ड बनाया है। इस वर्ष पूरे अगस्त के दौरान जिले की बारिश 489.6 मिलीमीटर रिकार्ड हुई है। यह औसत से 29 प्रतिशत अधिक तो है ही, बीते 16 वर्ष के अगस्त में होने वाली वर्षा में सर्वाधिक भी है। अगस्त में औसत वर्षा का मानक 378.6 मिलीमीटर है। यानी इस वर्ष अगस्त में औसत से 111 मिलीमीटर अधिक वर्षा रिकार्ड की गई। अगस्त में इससे अधिक वर्षा 2007 में 499.2 प्रतिशत रिकार्ड हुई थी।

    2022 में भी हुई थी अच्छी बारिश

    मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि इससे पहले 2007 के बाद सर्वाधिक वर्षा 2021 में हुई थी, जब मौसम विभाग के मानक पर इसे 437.1 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया था। बीते वर्ष यानी 2022 में भी अच्छी वर्षा हुई थी पर वह आंकड़ा इस बार के अगस्त के आंकड़े के मुकाबले आधे से थोड़ा ही अधिक था। मौसम विज्ञानी के अनुसार वर्षा के आंकड़े का औसत से निरंतर दूर रहने की वजह प्रदूषण के कारण होने वाला जलवायु परिवर्तन है। बीते छह वर्ष के आंकड़े इसका प्रमाण हैं। 2019 के अगस्त में मात्र 77 मिलीमीटर वर्षा हुई थी, जो औसत से 81 प्रतिशत कम थी। वहीं 2021 में औसत से साढ़े 15 प्रतिशत अधिक यानी 437.1 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

    चार से फिर मानसूनी बारिश

    चार दिन पूर्व तक हुई बारिश के थमने के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को एक बार फिर परेशान कर दिया है। नमी का साथ पाकर धूप ने हीट इंडेक्स बढ़ा दिया है। आंकड़े की बात करें तो गुरुवार का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञानी के अनुसार फिलहाल तीन तक यही स्थिति रहेगी। कुछ स्थानों पर स्थानीय वायुमंडलीय परिस्थितियों की वजह से यदि वर्षा होगी भी तो उससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। चार सितंबर से फिर मानसूनी वर्षा की परिस्थितियां तैयार हो रही हैं।

    वर्षवार अगस्त की बारिश का रिकार्ड (मिमी में)

    वर्ष      वर्षा

    2023  489.6

    2022   260.9

    2021  437.1

    2020  127.1

    2019  71.0

    2018  366.0

    खबरें और भी