Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur Weather: गोरखपुर में मौसम ने बदला मिजाज, साफ हुई शहर की हवा, कोहरा बढ़ा; पारा गिरा

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 11:57 AM (IST)

    दीवाली के बाद गोरखपुर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदूषण में कमी आई है और कोहरा बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया ह ...और पढ़ें

    गोरखपुर में प्रदूषण कम होने पर मौसम बिल्‍कुल साफ दिखा। जागरण
    गोरखपुर में प्रदूषण कम होने पर मौसम बिल्‍कुल साफ दिखा। जागरण

    HighLights

    1. मात्र छह दिन में 242 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर गिर गया शहर का एक्यूआइ
    2. मौसम विज्ञानी का अनुमान, पुरुआ हवा बनाएगी घना कोहरा, पछुआ बढ़ाएगी ठंड

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीवाली के बाद मौसम ने पाला बदल दिया है। गर्मी से ठंड की ओर बढ़ चला है। आतिशबाजी से अचानक बढ़े प्रदूषण में तेजी से आई कमी ने उसका साथ निभाया है। 321 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक बढ़ चुका एक्यूआइ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) मात्र छह दिन 242 सूचकांक गिरकर 79 तक आया है।

    प्रदूषण नियंत्रित होन से रात की सिहरन बढ़ गई है और देर रात से सुबह तक कोहरे का बढ़ता प्रभाव दिखने लगा है। पुरुआ हवा ने कोहरे और पछुआ हवा ने ठंड को बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल ली है। न्यूनतम तापमान 20 के नीचे आ गया है और अधिकतम भी 30 के करीब आकर ठहर गया है।

    मौसम विज्ञानी अपने अध्ययन से कोहरे का दायरा बढ़ने का पूर्वानुमान जता रहे हैं। साथ ही ठंड की रफ्तार तेज होने का आसार जता रहे है। उनके अनुसार अनुसार गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में निचले वायुमंडल में पुरुआ हवा चल रही है। बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही यह हवा वातावरण की नमी बढ़ा रही है और कोहरे के निर्माण का आधार बना रही है।

    इसे भी पढ़ें-गोरक्ष नगर मंडल से भाजपा के सक्रिय सदस्य बने योगी, जारी की गई पहली सूची

    ऊपरी वायुमंडल में पछुआ हवा चल रही है। यह हवा पश्चिमोत्तर भारत का प्रदूषण पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ला रही है और बादलों के साथ मिलकर ऊपरी वायुमंडल में कभी-कभी धुंध बना रही है। चूंकि दोनों हवा की रफ्तार फिलहाल काफी कम है, इसलिए धुंध की स्थिति सुबह देर तक बनी रह जा रही है।

    खबरें और भी

    पार्क रोड। जागरण


    मौसम विज्ञानी के अनुसार 15 नवंबर के बाद गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र का तापमान तेजी से गिरने लगेगा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंंचेगा और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा। दिसंबर की शुरुआत तक तापमान के दोनों स्तर में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें-यूपी में कोहरे से दृश्यता पहुंची 20 मीटर, दो विमान डायवर्ट कर भेजे गए लखनऊ

    तापमान के गिरने में आर्द्रता की भी भूमिका होगी। यह 65 से 85 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 15 नवंबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया जाएगा।

    दीवाली के बाद ऐसे गिरा एक्यूआइ (माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर)

    तिथि एक्यूआइ

    31 अक्टूबर

    321
    01 नवंबर 274
    02 नवंबर 289
    03 नवंबर 141
    04 नवंबर 215
    05 नवंबर 79