Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में गरज कर बरसेंगे बादल, गिरेगा पारा, चढ़ेगा मतदान प्रतिशत

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 06:27 AM (IST)

    मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय और मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो शनिवार को जिले के 25 प्रतिशत हिस्से में वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते ता ...और पढ़ें

    बीते दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है।
    बीते दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है।

    HighLights

    1. बादलों ने डाला डेरा, गरज-चमक के साथ वर्षा के बने आसार
    2. जिले के 25 प्रतिशत क्षेत्र में बूंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा का है पूर्वानुमान

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भीषण गर्मी के चलते मतदान प्रतिशत गिरने की आशंका पर मौसम के बदले रुख ने विराम लगा दिया है। वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो गई हैं। बादलों ने डेरा डाल दिया है। गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बन गई है। अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान में भी बीते दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है।

    मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय और मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो शनिवार को जिले के 25 प्रतिशत हिस्से में वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते तापमान अपेक्षाकृत गिरेगा, जिससे मतदान को लेकर मतदाताओं का हौसला बढ़ेगा और मतदान प्रतिशत चढ़ेगा।

    शनिवार को अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञानी जता रहे हैं, न्यूनतम तापमान के भी 25 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना बता रहे हैं। मौसम विज्ञानी के अनुसार उत्तरी बिहार व उत्तरी बंगाल में निम्नवायुदाब क्षेत्र बना हुआ है।

    इसे भी पढ़ें-मां को दस्त आई तो गला रेतकर सिर को कुएं में फेंका, 10 साल बाद पिता की गवाही पर बेटे को हुई उम्रकैद की सजा

    इसके अलावा पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश की ऊपरी हवा में चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बनकर तैयार है। उधर बंगाल की खाड़ी की ओर पुरुआ हवाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश की नमी को निरंतर बढ़ा रही है। यही नमी पहले बादलों का रूप लेगी, फिर वर्षा बनकर गरज-चमक के साथ बरसेंगी।

    खबरें और भी

    इस दौरान या इससे पहले चलने वाली तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विज्ञानी के अनुसार कुछ स्थानों में अलग-अलग समय पर हल्की वर्षा का क्रम दो से तीन दिन तक जारी रह सकता है। दो जून को पांच से 10 मिलीमीटर वर्षा की संभावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं।

    उधर शुकवार को लगातार आठवें दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड हुआ। 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड तापमान औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

    अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान बीते दिन के मुकाबले तीन प्रतिशत कम रहे। गुरुवार का अधिकतम तापमान 43.6 और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थाि।