विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज, तीन दिन तक बरसते रहेंगे बादल

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:56 AM (IST)

गोरखपुर में गुरुवार को मौसम ने करवट ली, सुबह से ही काले बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे ...और पढ़ें

गोरखपुर में दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहार ने मौसम बदल दिया। उमस व गर्मी से परेशान लोगों को सर्द मौसम का एहसास होने लगा। बादलों से घिरा आसमान। जागरण

गोरखपुर में दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहार ने मौसम बदल दिया। उमस व गर्मी से परेशान लोगों को सर्द मौसम का एहसास होने लगा। बादलों से घिरा आसमान। जागरण

HighLights

  1. गुरुवार को गोरखपुर में मौसम बदला, तापमान गिरा।

  2. बंगाल की खाड़ी में निम्न वायुदाब क्षेत्र बना।

  3. अगले तीन दिन पूर्वी यूपी में बारिश का अनुमान।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मौसम ने गुरुवार को जैसे करवट ली, सुबह से ही उसका प्रभाव आसमान में दिखने लगा। काले बादलों ने सूरज को ढक लिय। रुक-रुककर होती रिमझिम वर्षा ने वातावरण में ठंडक घोल दी। दिन में कई बार जब वर्षा ने रफ्तार पकड़ी तो हवा ने भी उसका साथ दिया और तापमान को गिरा दिया। देर रात तक वर्षा का सिलसिला चलता रहा। अचानक बदले इस मौसम से लोगों को सितंबर में ही ठंड की दस्तक महसूस हुई।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। बुधवार के मुकाबले दोनों तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में नमी 97 प्रतिशत तक पहुंचने से तापमान से कम की ठंड का अहसास हुआ।

मौसम विभाग के मानक पर बुधवार शाम से गुरुवार शाम तक 28.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न वायुदाब क्षेत्र मौसम में आए इस बदलाव की वजह है। यह वायुमंडलीय गतिविधि उड़ीसा की ओर बढ़ रही है और इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिखाई दे रहा है। बादलों और नमी से भरी हवाओं ने तापमान को सामान्य से नीचे गिरा दिया है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि शुक्रवार तक यह वायुमंडलीय परिस्थिति पूर्वी उत्तर प्रदेश में और प्रभावी होगी। इसके चलते अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रेलवे कॉलोनियों में भी बिछेगी PNG पाइपलाइन, सिलिंडर के झंझट से मिलेगा छुटकारा

26 और 27 सितंबर को इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यानी गुरुवार को बदला मौसम अभी थमने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें- LPG का नया खेल: कंपनी का पाइप लो, वरना नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलिंडर