Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में धूप से दिन का पारा चढ़ा, पछुआ से रात का गिरा

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 02:04 PM (IST)

    Gorakhpur Weather Update गोरखपुर में शनिवार को धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चढ़ गया जबकि न्यूनतम ता ...और पढ़ें

    कई दिनो से कोहरे के बाद सुबह सुबह उगता सूरज। जागरण
    कई दिनो से कोहरे के बाद सुबह सुबह उगता सूरज। जागरण

    HighLights

    1. न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट
    2. मौसम विज्ञानी का पूर्वानुमान, अगले तीन दिन तक रहेगी यही स्थिति

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Gorakhpur Weather Update: कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों को शनिवार की धूप ने राहत दे दी है। दिन का पारा चढ़ा दिया है। चार दिन की गलन भरी ठंड के बाद अधिकतम तापमान को सामान्य से ऊपर पहुंचा दिया।

    इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में सप्ताह भर के अंतराल के बाद गिरावट दर्ज की गई है। पछुआ हवा ने रात और सुबह की ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार मौसम का यही रुख अगले तीन दिन तक बना रहेगा। दिन में ठंड से राहत रहेगी। रात में इसे लेकर सतर्क रहना होगा।

    शनिवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। एक दिन पूर्व यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था।

    इसे भी पढ़ें-  गोरखपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, आज से लागू हुआ 'No Helmet No Fuel' अभियान

    इसके विपरीत शनिवार का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बीते दिन के मुकाबले साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। ऐसे में रात को अपेक्षाकृत अधिक ठंड का अहसास हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से .6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    खबरें और भी

    नमी की मात्रा में कमी होने से भी ठंड के अहसास में कमी आई। एक दिन पूर्व जहां आर्द्रता का प्रतिशत 90 के पार था, वहीं शनिवार को वह गिरकर 80 के नीचे आ गया।

    संतुलन: रामगढ़ ताल किनारे साइकिल पर करतब दिखाते युवा पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहे। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से साइकित पर हैरतअंगेज प्रदर्शन करते ये युवा कोई पेशेवर खिलाड़ी नहीं बल्कि शाैकिया है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के साथ ही प्रशिक्षक के बिना ऐसे स्टंट जोखिम भी हो सकते हैं। - संगम दूबे


    देरी से चलीं ट्रेनें, यात्री हुए परेशान

    गोरखपुर में कोहरे की वजह से ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। शनिवार को भी कई ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हावड़ा जंक्शन से चलकर काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस करीब एक घंटे 52 मिनट की देरी से चली।

    सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, अवध एक्सप्रेस करीब पांच घंटे, दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस तीन घंटा 41 मिनट और दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे के विलंब से चली। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur Ayodhya Four Lane: गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन की बदलेगी सूरत, टूटे हिस्से में बनेगी नई सड़क; 200 करोड़ होंगे खर्च

    मौसम ने बिगाड़ा प्लान,देरी से हुई कोलकाता की उड़ान

    मौसम खराब होने की वजह से शनिवार काे गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान रहे। हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई से आने वाले तीन विमान देरी से पहुंचे।कोलकाता जाने वाले यात्री सबसे ज्यादा परेशान दिखे, इसमें कई ऐसे लोग थे जिनका जाना जरूरी था। हैदराबाद से इंडिगो का विमान दोपहर 1:25 बजे गोरखपुर पहुंचता है,लेकिन यह 42 मिनट की देरी से 2:07 बजे पहुंचा।

    कोलकाता से शाम 4:45 बजे आने वाला विमान 2 घंटे 50 मिनट की देरी से 7:35 बजे गोरखपुर पहुंचा।मुंबई से शाम 5:20 बजे पहुंचने वाला विमान 35 मिनट की देरी से 5:55 बजे गोरखपुर पहुंचा। कोलकाता की उड़ान 2.50 घंटे की देरी से हुई। एयरपोर्ट निदेशक आरके पाराशर ने बताया कि खराब मौसम के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हुआ।